LOADING...
मारुति सुजुकी E-विटारा की कीमत लीक, जानिए कितने हैं दाम
मारुति सुजुकी E-विटारा को आधिकारिक तौर पर लॉन्च नहीं किया गया है

मारुति सुजुकी E-विटारा की कीमत लीक, जानिए कितने हैं दाम

Feb 15, 2026
06:49 pm

क्या है खबर?

दिग्गज कार निर्माता मारुति सुजुकी की इलेक्ट्रिक SUV E-विटारा की कीमत आधिकारिक लॉन्च से पहले ही ऑनलाइन लीक हो गई है। नेक्सा वेबसाइट और कुछ अधिकृत डीलर्स ने इसके अल्फा वेरिएंट की कीमत का खुलासा कर दिया है। इसके अलावा अन्य वेरिएंट की कीमत सामने नहीं आई है, लेकिन अभी तक इस मामले में कार निर्माता की ओर से कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया गया है। चुनिंदा डीलर्स ने इस कीमत के साथ बुकिंग लेना भी शुरू कर दिया है।

लुक 

कैसा है इस कार का लुक?

मारुति E-विटारा को पिछले साल दिसंबर में पेश किया गया था, जिसका डिजाइन ICE मॉडल विटारा की झलक मिलती है, लेकिन इसमें कई बदलाव किए हैं। इसमें हेडलैंप क्लस्टर में विशिष्ट 3-पॉइंट LED DRL सिग्नेचर के साथ-साथ बंपर पर ग्लॉस-ब्लैक डिटेलिंग के साथ प्रीमियम लुक दिया है। साथ ही काले रंग के 18-इंच के एयरोडायनामिक अलॉय व्हील इसके डिजाइन को और निखारते हैं, जबकि तराशे हुए 3D बॉडीवर्क और मैचिंग मैट्रिक्स-स्टाइल टेल लैंप इसको शार्प और आधुनिक लुक देते हैं।

कीमत 

कितनी है इस कार की कीमत?

इलेक्ट्रिक कार को 49kWh और 61kWh बैटरी के साथ पेश किया है, जो सिंगल चार्ज पर ARAI-प्रमाणित 543 किलोमीटर की रेंज देने में सक्षम हैं। DC फास्ट चार्जिंग क्षमता बैटरी को लगभग 50 मिनट में 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज करने में सक्षम बनाती है। लीक के अनुसार, इसके टॉप अल्फा वेरिएंट की कीमत 24.79 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) बताई गई है। फिलहाल, इस गाड़ी की कीमत की अधिकारिक कीमत घोषित करने की समय सीमा का खुलासा नहीं हुआ है।

Advertisement