LOADING...
मारुति सुजुकी E-विटारा भारत में लॉन्च, किराए पर बैटरी के साथ किफायती है कीमत
मारुति सुजुकी E-विटारा की केवल BaaS प्रोग्राम के तहत कीमत घोषित की है

मारुति सुजुकी E-विटारा भारत में लॉन्च, किराए पर बैटरी के साथ किफायती है कीमत

Feb 17, 2026
04:02 pm

क्या है खबर?

मारुति सुजुकी ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार E-विटारा को भारत में आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। कार निर्माता ने इसके बैटरी-एज-ए-सर्विस (BaaS) रेंटल प्रोग्राम के तहत कीमत घोषित की है, जिसमें बैटरी के लिए 3.99 रुपये/किलोमीटर का किराया देना होगा। शुरुआती कीमत 49kWh की बैटरी पैक वाले डेल्टा वेरिएंट की है। इसके लिए 21,000 रुपये में बुकिंग शुरू हो चुकी है। बैटरी सहित मारुति सुजुकी E-विटारा की कीमत अभी घोषित नहीं की गई है।

फीचर 

इन सुविधाओं से लैस है E-विटारा 

मारुति E-विटारा को पिछले साल दिसंबर में पेश किया गया था, जिसका डिजाइन ICE मॉडल विटारा की झलक मिलती है, लेकिन इसमें कई बदलाव किए हैं। इसमें हेडलैंप क्लस्टर में विशिष्ट 3-पॉइंट LED DRL सिग्नेचर के साथ-साथ बंपर पर ग्लॉस-ब्लैक डिटेलिंग के साथ प्रीमियम लुक दिया है। साथ ही काले रंग के 18-इंच के एयरोडायनामिक अलॉय व्हील इसके डिजाइन को और निखारते हैं, जबकि तराशे हुए 3D बॉडीवर्क और मैचिंग मैट्रिक्स-स्टाइल टेल लैंप इसको शार्प और आधुनिक लुक देते हैं।

कीमत 

कितनी है सबसे किफायती कीमत?

इलेक्ट्रिक SUV का डेल्टा वेरिएंट 49kWh बैटरी पैक में उपलब्ध होगा, जबकि जेटा और अल्फा वेरिएंट को केवल 61kWh बैटरी के साथ पेश किया है, जो सिंगल चार्ज पर ARAI-प्रमाणित 543 किलोमीटर की रेंज देने में सक्षम हैं। DC फास्ट चार्जिंग क्षमता बैटरी को लगभग 50 मिनट में 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज करने में सक्षम बनाती है। डेल्टा वेरिएंट की BaaS प्रोग्राम के तहत कीमत घोषित की गई है, जो 10.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।

Advertisement