Page Loader
मारुति की इन गाड़ियों का कम हुआ वेटिंग पीरियड, अब इतने पहले मिलेगी डिलीवरी 
मारुति सुजुकी की SUVs का वेटिंग पीरियड अब काफी घट गया है (तस्वीर: मारुति सुजुकी)

मारुति की इन गाड़ियों का कम हुआ वेटिंग पीरियड, अब इतने पहले मिलेगी डिलीवरी 

Dec 21, 2023
04:57 pm

क्या है खबर?

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता मारुति सुजुकी की SUVs का वेटिंग पीरियड पिछले महीनों की तुलना में अब काफी कम हो गया है। कंपनी के मुताबिक, मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा पर वर्तमान में 2.5 महीने का वेटिंग पीरियड है, जो पहले करीब 5 महीने था। मारुति सुजुकी ब्रेजा की डिलीवरी के लिए अब केवल एक महीने इंतजार करना होगा, जो पहले 4.5 महीने के करीब था। मारुति सुजुकी जिम्नी 4x4 के लिए कोई प्रतीक्षा अवधि नहीं है।

मारुति सुजुकी इनविक्टो 

इनविक्टो के लिए सबसे ज्यादा वेटिंग पीरियड

मारुति सुजुकी की अन्य SUVs के वेटिंग पीरियड की बात करें तो फ्रोंक्स के लिए यह पहले जितना ही 3.5 महीने है। साथ ही मारुति सुजुकी इनविक्टो के लिए यह 11 महीने पर बरकरार है। इस गाड़ी पर सबसे ज्यादा वेटिंग पीरियड है और इसके पीछे कंपनी का कहना है कि टोयोटा से इनविक्टो की प्रति माह केवल 400 से 500 यूनिट मिलती हैं। सीमित आपूर्ति के कारण यह नई मारुति सुजुकी SUVs में सबसे कम बिकने वाली गाड़ी है।

बाजार हिस्सेदारी 

SUV बाजार में बढ़ी मारुति की हिस्सेदारी 

कार निर्माता की इस साल SUV बाजार में हिस्सेदारी पिछले साल की 10.5 प्रतिशत की तुलना में बढ़कर 22 प्रतिशत हो गई है। इस साल कंपनी को 41.1 लाख कार बिकने की उम्मीद है, जिसमें से 20 लाख SUV और 10 लाख कॉम्पैक्ट SUV होंगी। कंपनी के अनुसार, प्रति माह ब्रेजा की करीब 15,000 यूनिट और ग्रैंड विटारा की करीब 12,000 यूनिट बिकती हैं। साथ ही मारुति सुजुकी फ्रोंक्स की प्रति माह औसतन 13,500 यूनिट बिकती हैं।