Page Loader
मारुति ने मानेसर प्लांट में शुरू की नई असेंबली लाइन, हर साल बनाएगी 1 लाख गाड़ियां 
मारुति के मानेसर प्लांट की नई असेंबली लाइन से पहली गाड़ी अर्टिगा रोलआउट की गई (तस्वीर: एक्स/@mishramugdha)

मारुति ने मानेसर प्लांट में शुरू की नई असेंबली लाइन, हर साल बनाएगी 1 लाख गाड़ियां 

Apr 09, 2024
03:59 pm

क्या है खबर?

मारुति सुजुकी ने गाड़ियों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए हरियाणा में अपने मानेसर प्लांट में एक नई वाहन असेंबली लाइन शुरू की है। इस नई लाइन में हर साल 1 लाख गाड़ियों को बनाने की क्षमता होगी। इसके साथ ही मानसेर प्लांट की वार्षिक निर्माण क्षमता 9 लाख हो जाएगी। इस प्लांट की स्थापना 2011 में की गई थी और यहां ब्रेजा, अर्टिगा, XL6, वैगनआर, डिजायर, S-प्रेसो, सियाज और सेलेरियो जैसे मॉडल का उत्पादन किया जाता है।

उपलब्धि 

मानेसर प्लांट में अब तक बनी इतनी गाड़ियां 

मारुति के मानेसर प्लांट की उपलब्धियों पर नजर डालें तो फरवरी 2007 में स्थापना के बाद से इसी साल नवंबर में इसने 1 लाख गाड़ियों के निर्माण का कीर्तिमान गढ़ा। जनवरी 2011 में आंकड़ा 10 लाख और अक्टूबर 2013 में 20 लाख के पार पहुंच गया। मई 2015 तक यह बढ़कर 30 लाख और अगस्त 2016 में 40 लाख, अक्टूबर 2017 में 50 लाख, जनवरी 2019 में 60 लाख और फरवरी 2024 तक यह आंकड़ा 95 लाख पर पहुंच गया।

योजना 

उत्पादन क्षमता 40 लाख तक पहुंचाने की योजना 

मानेसर में मारुति के कारखाने का उद्घाटन फरवरी 2007 में प्लांट A के साथ किया था। इसके बाद प्लांट B को 2011 में और प्लांट C को 2013 में शुरू किया गया। बढ़ती मांग के कारण मारुति को प्लांट A में एक और असेंबली लाइन शुरू करने के लिए मजबूर होना पड़ा है। कंपनी 7-8 सालों में अपनी उत्पादन क्षमता को करीब 40 लाख तक पहुंचाने की योजना बना रही है। मारुति हर महीने लगभग 1.5 लाख गाडियां बेचती है।