मारुति की बिक्री 1 साल में 20 लाख के पार, जानिए पिछले महीने कैसी रही
क्या है खबर?
दिग्गज कार निर्माता मारुति सुजुकी ने आज (1 अप्रैल) मार्च के कार बिक्री आंकड़ों का खुलासा कर दिया है।
सेल्स रिपोर्ट के अनुसार, सभी तरह के वाहनों की कुल (घरेलू और निर्यात) बिक्री 10 प्रतिशत बढ़कर 1.87 लाख हो गई, जबकि पिछले साल इसी महीने में यह 1.7 लाख थी।
इसमें से घरेलू बाजार में 1.61 लाख वाहन बेचे गए हैं, जबकि एक साल पहले इसी महीने में यह 1.39 लाख थी। यह 15.26 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है।
वार्षिक बिक्री
निर्यात में आई गिरावट
घरेलू बाजार में कारों की बिक्री पिछले महीने 1.52 लाख रही, जो एक साल पहले के इसी महीने में 1.32 लाख की तुलना में सालाना 15 प्रतिशत अधिक है।
मार्च 2023 की तुलना में निर्यात 30,119 से गिरकर पिछले महीने 25,892 रह गया।
मारुति ने एक बयान में कहा, वर्ष 2023-24 में कंपनी ने 17.93 लाख की उच्चतम वार्षिक घरेलू बिक्री और 2.83 लाख के रिकॉर्ड निर्यात के साथ 20 लाख से ज्यादा की कुल बिक्री का कीर्तिमान गढ़ा है।
SUVs
SUVs की बिक्री में हो रहा इजाफा
मारुति ऑल्टो और S-प्रेसो मॉडल वाली मिनी-सेगमेंट कारों की बिक्री मार्च 2023 की 11,582 की तुलना में मामूली अधिक 11,829 रही है।
हालांकि, बलेनो, सेलेरियो, डिजायर, इग्निस, स्विफ्ट, टूर S, मारुति वैगनआर जैसी कॉम्पैक्ट कारों की बिक्री कम होकर 69,844 यूनिट रही, जो एक साल पहले इसी महीने में 71,832 थी।
दूसरी ओर, मारुति ब्रेजा, अर्टिगा, फ्रोंक्स, ग्रैंड विटारा, इनविक्टो, जिम्नी, S-क्रॉस, XL6 सहित यूटिलिटी वाहनों की बिक्री 58,436 हुई, जो मार्च 2023 में 37,054 थी।