Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
इलेक्ट्रिक वाहन
दोपहिया वाहन
लेटेस्ट कार
लेटेस्ट बाइक्स
ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / ऑटो की खबरें / महिंद्रा XUV500 की तुलना में कितनी शानदार और दमदार है XUV700?
ऑटो

महिंद्रा XUV500 की तुलना में कितनी शानदार और दमदार है XUV700?

महिंद्रा XUV500 की तुलना में कितनी शानदार और दमदार है XUV700?
लेखन सोनाली सिंह
Aug 18, 2021, 10:30 pm 3 मिनट में पढ़ें
महिंद्रा XUV500 की तुलना में कितनी शानदार और दमदार है XUV700?
XUV700 बनाम XUV500

महिंद्रा XUV700 भारत में लॉन्च हो चुकी है। अपने कई नए फीचर्स के साथ यह महिंद्रा की बाकी सभी मॉडल्स से ज्यादा शानदार है और अपने लाइनअप में सबसे ऊपर है। लॉन्च के बाद यह बात साफ है कि महिंद्रा XUV700, XUV500 की जगह लेगी। पर क्या आप जानते हैं कि ये दोनों एक-दूसरे से कितनी अलग हैं? इसलिए आज हम आपके लिए XUV700 और XUV500 के बीच एक तुलना लेकर आए हैं। नीचे देखें तुलना।

लुक और डिजाइन
XUV500 से लंबी है नई XUV700

XUV700 में काफी कुछ नया देखने को मिला है, जैसे-नया ग्रिल डिजाइन, बड़े C-आकार के DRL के साथ नई हेडलाइट्स जो बंपर तक आती हैं, बड़े टेल-लाइट्स और ट्विन फाइव-स्पोक अलॉय व्हील्स। वही, इसकी लंबाई भी XUV500 से ज्यादा है। दूसरी तरफ XUV500 में चीता से प्रेरित डिजाइन के साथ अपनी शुरुआत की, जिसमें फॉगलैंप्स के लिए ब्लैक टियर डिजाइन, बड़े ग्रिल, बड़े प्रोजेक्टर हेडलाइट्स, स्पोर्टी डुअल-टोन अलॉय व्हील्स और बड़े टेललाइट्स को रखा गया था।

इंटीरियर
दोनों का इंटीरियर कैसा?

इंटीरियर डिजाइन और फीचर्स के मामले में XUV700 में नए फीचर्स की पूरी लिस्ट है। डैशबोर्ड पर 10.25-इंच का डुअल स्क्रीन लेआउट, डुअल-जोंन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, लेदर अपहोल्स्ट्री और एक इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक साफ देखा जा सकता है। वहीं, XUV500 में XUV700 के मुकाबले छोटा 7.0 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। इसमें हैटैन फॉक्स लेदर में बड़ी सीटें, सेंटर कंसोल में अभी के हिसाब से काफी पूरा डिजाइन, एनालॉग ट्विन-पॉड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर रखा गया है।

इंजन
XUV700 में हैं दो इंजन विकल्प

XUV700 में 2.0 लीटर के पेट्रोल और डीजल इंजन विकल्प हैं, जो क्रमशः 185hp और 200hp की पावर जनरेट करते हैं। XUV500 की बात करें तो इसमें केवल 2.2 लीटर का डीजल इंजन मिलता है जो 153bhp की पावर और 360Nm का टॉर्क जनरेट करता है। दोनों मॉडल्स के सभी यूनिट्स को 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स भी दिया गया है। साथ ही ये दोनों चार सिलिंडर के साथ आते हैं।

लग्जरी फीचर्स
XUV700 में कई नए फीचर्स को किया गया है शामिल

XUV700 में लग्जरी फीचर्स के लिए सोनी का 12 स्पीकर वाला 3D सराउंड साउंड सेटअप, सेगमेंट का सबसे बड़ा स्काईरुफ और हैंड्सफ्री कमांड इंटीग्रेशन के लिए एलेक्सा वॉयस AI को शामिल किया गया है। स्मार्ट डोर हैंडल्स XUV700 की एक शानदार विशेषता है, जो टच सेंसर से काम करता है। वहीं, XUV500 में लग्जरी फीचर्स के रूप में इलेक्ट्रिक सनरूफ, ऑटो-क्लाइमेट कंट्रोल, ऑडियो के साथ स्टीयरिंग व्हील, टेलीफोनी सिस्टम और क्रूज कंट्रोल्स मिलते हैं।

कीमत
दोनों SUV की कीमतें क्या है?

कीमत में इन दोनो मॉडल्स में काफी अंतर देखा जा सकता है। महिंद्रा XUV700 के कीमत की बात करें तो यह 11.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, भारत) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुई है। वहीं, XUV500 14.16 लाख से 18.78 लाख रुपये के बीच आती है। जी हां, इतने लेटेस्ट फीचर्स के बावजूद महिंद्रा की नई XUV700 बेस वेरिएंट में 2.17 लाख रुपये सस्ती है। नई SUV XUV700 को दो ट्रिम MX और AX में पेश किया गया है।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
सोनाली  सिंह
सोनाली सिंह
Twitter
जर्नलिज्म की छात्रा हूं और अपने विचार स्पष्ट रखना पसंद करती हूं। ऑटो जर्नलिस्ट से अपने करियर की शुरुआत की है और अपने लेखन से सबको प्रभावित करने की इच्छा है। आशावादी होने से ज्यादा अवसरवादी होने में यकीन है।
ताज़ा खबरें
ऑटोमोबाइल
महिंद्रा एंड महिंद्रा
महिंद्रा की कारें
महिंद्रा XUV700
ताज़ा खबरें
आज भी कुछ निर्माता मेरे साथ काम करने में कतराते होंगे- सनी लियोनी
आज भी कुछ निर्माता मेरे साथ काम करने में कतराते होंगे- सनी लियोनी मनोरंजन
परिवार के लिए खरीदना चाहते हैं बड़ी कार? भारतीय बाजार में जल्द दस्तक देंगे ये मॉडल
परिवार के लिए खरीदना चाहते हैं बड़ी कार? भारतीय बाजार में जल्द दस्तक देंगे ये मॉडल ऑटो
मैनेजमेंट कॉलेजों में एडमिशन के लिए CAT के अलावा MAT भी है विकल्प, ऐसे करें तैयारी
मैनेजमेंट कॉलेजों में एडमिशन के लिए CAT के अलावा MAT भी है विकल्प, ऐसे करें तैयारी करियर
नए ड्यूल-कलर ऑप्शन में लॉन्च हुई टाटा टिगोर सेडान कार
नए ड्यूल-कलर ऑप्शन में लॉन्च हुई टाटा टिगोर सेडान कार ऑटो
टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाएगी कपिल की फिल्म, कॉमेडी छोड़ दिखा नया अंदाज
टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाएगी कपिल की फिल्म, कॉमेडी छोड़ दिखा नया अंदाज मनोरंजन
ऑटोमोबाइल
नई ऑल्टो K10 लॉन्च हुई, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ मिलेंगे ये फीचर्स
नई ऑल्टो K10 लॉन्च हुई, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ मिलेंगे ये फीचर्स ऑटो
भारतीय बाजार में जल्द दस्तक देगी आयोनिक-5 इलेक्ट्रिक, 6 सितंबर को होगी लॉन्च
भारतीय बाजार में जल्द दस्तक देगी आयोनिक-5 इलेक्ट्रिक, 6 सितंबर को होगी लॉन्च ऑटो
पहली बार टेस्टिंग के दौरान नजर आई पांच दरवाजों वाली महिंद्रा थार, जल्द होगी लॉन्च
पहली बार टेस्टिंग के दौरान नजर आई पांच दरवाजों वाली महिंद्रा थार, जल्द होगी लॉन्च ऑटो
BMW ने लॉन्च की K1600 सीरीज की तीन हाई-परफॉरमेंस टूरिंग बाइक्स, जानिए इनकी खासियत
BMW ने लॉन्च की K1600 सीरीज की तीन हाई-परफॉरमेंस टूरिंग बाइक्स, जानिए इनकी खासियत ऑटो
बिनलिंग कंपनी ने लॉन्च किया बिलीव इलेक्ट्रिक स्कूटर, इन फीचर्स से है लैस
बिनलिंग कंपनी ने लॉन्च किया बिलीव इलेक्ट्रिक स्कूटर, इन फीचर्स से है लैस ऑटो
और खबरें
महिंद्रा एंड महिंद्रा
अगस्त में महिंद्रा की गाड़ियों पर मिल रही 40,000 रुपये तक की छूट, जानिए ऑफर
अगस्त में महिंद्रा की गाड़ियों पर मिल रही 40,000 रुपये तक की छूट, जानिए ऑफर ऑटो
इलेक्ट्रिक पार्ट्स के लिए महिंद्रा ने मिलाया फॉक्सवैगन से हाथ, साथ मिलकर बनाएंगी इलेक्ट्रिक गाड़ियां
इलेक्ट्रिक पार्ट्स के लिए महिंद्रा ने मिलाया फॉक्सवैगन से हाथ, साथ मिलकर बनाएंगी इलेक्ट्रिक गाड़ियां ऑटो
महिंद्रा की पांच नई इलेक्ट्रिक गाड़ियों से उठा पर्दा, दो उप-ब्रांड्स के माध्यम से होगी बिक्री
महिंद्रा की पांच नई इलेक्ट्रिक गाड़ियों से उठा पर्दा, दो उप-ब्रांड्स के माध्यम से होगी बिक्री ऑटो
महिंद्रा ने नई स्कॉर्पियो क्लासिक से उठाया पर्दा, इस तारीख को होगी लॉन्चिंग
महिंद्रा ने नई स्कॉर्पियो क्लासिक से उठाया पर्दा, इस तारीख को होगी लॉन्चिंग ऑटो
XUV700 पर आधारित होगी महिंद्रा की अपकमिंग XUV800 इलेक्ट्रिक, सिंगल चार्ज में चलेगी 500 किलोमीटर
XUV700 पर आधारित होगी महिंद्रा की अपकमिंग XUV800 इलेक्ट्रिक, सिंगल चार्ज में चलेगी 500 किलोमीटर ऑटो
और खबरें
महिंद्रा की कारें
भारतीय बाजार में अगले महीने लॉन्च हो सकती है महिंद्रा XUV400 इलेक्ट्रिक
भारतीय बाजार में अगले महीने लॉन्च हो सकती है महिंद्रा XUV400 इलेक्ट्रिक ऑटो
क्या महिंद्रा स्कॉर्पियो-N को टक्कर दे पाएगी नई हुंडई टक्सन? तुलना से समझिये
क्या महिंद्रा स्कॉर्पियो-N को टक्कर दे पाएगी नई हुंडई टक्सन? तुलना से समझिये ऑटो
भारतीय कंपनियों की इन SUVs को अन्य देशों की पुलिस और सेना कर रही प्रयोग
भारतीय कंपनियों की इन SUVs को अन्य देशों की पुलिस और सेना कर रही प्रयोग ऑटो
स्वतंत्रता दिवस विशेष: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में अहम भूमिका निभाने वाली पांच गाड़ियां
स्वतंत्रता दिवस विशेष: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में अहम भूमिका निभाने वाली पांच गाड़ियां ऑटो
नई सफारी से लेकर हेक्टर फेसलिफ्ट तक, ADAS तकनीक के साथ दस्तक देंगी ये पांच गाड़ियां
नई सफारी से लेकर हेक्टर फेसलिफ्ट तक, ADAS तकनीक के साथ दस्तक देंगी ये पांच गाड़ियां ऑटो
और खबरें
महिंद्रा XUV700
एक महीने में तीसरी बार वापस बुलाई जा रहीं महिंद्रा XUV700, फिर आई नई खराबी
एक महीने में तीसरी बार वापस बुलाई जा रहीं महिंद्रा XUV700, फिर आई नई खराबी ऑटो
महिंद्रा XUV 700 के फीचर्स में हुआ बड़ा बदलाव, जानें क्या घटा और क्या बढ़ा?
महिंद्रा XUV 700 के फीचर्स में हुआ बड़ा बदलाव, जानें क्या घटा और क्या बढ़ा? ऑटो
सेगमेंट में सबसे बड़े टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ आएगी नई MG हेक्टर, जल्द होगी लॉन्च
सेगमेंट में सबसे बड़े टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ आएगी नई MG हेक्टर, जल्द होगी लॉन्च ऑटो
महिंद्रा XUV700 ने 11 महीनों में ही पार किया 1.5 लाख यूनिट बुकिंग का आंकड़ा
महिंद्रा XUV700 ने 11 महीनों में ही पार किया 1.5 लाख यूनिट बुकिंग का आंकड़ा ऑटो
कार डिलीवरी के लिए 6.5 लाख ग्राहक कर रहे इंतजार, पार्ट्स की कमी बनी वजह
कार डिलीवरी के लिए 6.5 लाख ग्राहक कर रहे इंतजार, पार्ट्स की कमी बनी वजह ऑटो
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

ऑटो की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Auto Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स
अंतरिक्ष भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022