Page Loader
महिंद्रा XUV700 SUV एक लाख ग्राहकों तक पहुंची, जानिए क्यों है यह लोकप्रिय 
महिंद्रा XUV700 SUV को अगस्त, 2021 में लॉन्च किया गया था (तस्वीर: महिंद्रा)

महिंद्रा XUV700 SUV एक लाख ग्राहकों तक पहुंची, जानिए क्यों है यह लोकप्रिय 

Jul 03, 2023
03:19 pm

क्या है खबर?

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने 20 महीने से भी कम समय में अपनी XUV700 SUV की एक लाख यूनिट्स की डिलीवरी का मुकाम हासिल कर लिया है। कार निर्माता ने लॉन्च होने के एक साल के भीतर SUV की पहली 50,000 यूनिट्स ग्राहकों को डिलीवर कर दी थी। अगस्त, 2021 में पेश हुई महिंद्रा XUV700 कंपनी के इतिहास में सबसे सफल SUVs में से एक बन गई है। इसमें महिंद्रा XUV500 की तुलना में शानदार लुक और आधुनिक इंटीरियर मिलता है।

फीचर्स

XUV700 में मिलते हैं ये फीचर्स 

महिंद्रा XUV700 5 और 7-सीटर कॉन्फिगरेशन में 2.2-लीटर, 4-सिलेंडर एमहॉक टर्बोचार्ज्ड डीजल और 2.0-लीटर, 4-सिलेंडर एमस्टॉलिन टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के साथ आती है। इसमें 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील, पैनोरमिक सनरूफ, 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर्स मिलते हैं। साथ ही यह बूस्टर LED हेडलैंप, ऑटो-होल्ड फंक्शन के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, ADAS तकनीक से लैस है। इसके बेस वेरिएंट की कीमत 14.01 लाख रुपये और रेंज-टॉपिंग की 26.18 लाख रुपये (कीमतें, एक्स-शोरूम) है।