NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / महिंद्रा XUV700 ने 11 महीनों में ही पार किया 1.5 लाख यूनिट बुकिंग का आंकड़ा
    अगली खबर
    महिंद्रा XUV700 ने 11 महीनों में ही पार किया 1.5 लाख यूनिट बुकिंग का आंकड़ा
    XUV700 ने पार किया 1.5 लाख बुकिंग का आंकड़ा (तस्वीर: महिंद्रा)

    महिंद्रा XUV700 ने 11 महीनों में ही पार किया 1.5 लाख यूनिट बुकिंग का आंकड़ा

    लेखन देवजीत सिंह
    Jul 23, 2022
    07:30 pm

    क्या है खबर?

    महिंद्रा ने पिछले साल 15 अगस्त, 2021 को अपनी दमदार और स्टाइलिश SUV XUV700 लॉन्च की थी। तब से अब तक इस कार ने एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है।

    महिंद्रा ने घोषणा की है कि XUV700 अपने लॉन्च के पहले 11 महीनों में ही 1.5 लाख यूनिट की बुकिंग का आंकड़ा पार कर चुकी है।

    हालांकि, ग्राहकों के लिए इस कार पर अभी भी लंबा वेटिंग पीरियड जारी है।

    क्रैश टेस्ट

    XUV700 को मिल चुका है 'सेफर चॉइस' अवॉर्ड

    महिंद्रा XUV700 को दुनिया भर की कारों का क्रैश टेस्ट करने वाली एजेंसी ग्लोबल NCAP ने हाल ही में साल 2021 के लिए 'सेफर चॉइस' अवॉर्ड दिया गया था।

    ग्लोबल NCAP द्वारा पिछले साल नवंबर में की इसकी टेस्टिंग की गई थी, जिसमें इसे व्यस्क सुरक्षा श्रेणी में पूरे पांच स्टार और बच्चों की श्रेणी में चार स्टार प्राप्त हुए थे।

    टेस्टिंग में इस SUV को कुल मिलाकर अधिकतम 66 अंकों में से 57.69 अंक हासिल हुए थे।

    डिजाइन

    सबसे बड़ी सनरूफ मिलती है इस कार में

    XUV700 के डिजाइन की बात करें तो इसकी लंबाई 4695mm, चौड़ाई 1890mm, ऊंचाई 1755mm और इसका व्हील बेस 2750mm का है।

    इस SUV में ऐपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो के साथ 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और ADAS जैसी आधुनिक तकनीक भी मिलती है।

    इसके टॉप-एंड वेरिएंट्स AX5 और AX7 में बड़ी सनरूफ मिलती है, जिसे महिंद्रा ने स्काईरूफ नाम दिया है। कंपनी का दावा है कि यह इस सेंगमेंट की सबसे बड़ी सनरूफ है।

    इंजन

    इस SUV में मौजूद हैं ये इंजन विकल्प

    महिंद्रा की इस कार में डीजल और पेट्रोल दोनों इंजन (मैन्युअल और ऑटोमेटिक) का विकल्प दिया गया है।

    डीजल मॉडल में 2.2 लीटर m-हॉक इंजन है, जो मैन्युअल गियरबॉक्स के साथ 152.8bhp की पावर और 360Nm का टॉर्क जनरेट करता है। दूसरी ओर, ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ यह 182.3bhp की पावर और 450Nm का टॉर्क बना सकता है।

    इसका 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 197bhp की पावर और 380Nm का टॉर्क जनरेट करने की क्षमता रखता है।

    कीमत

    क्या है इस दमदार SUV की कीमत?

    कीमत की बात करें तो महिंद्रा XUV700 के मौजूदा शुरुआती वेरिएंट्स (पेट्रोल-मैन्युअल) की एक्स शोरूम कीमत 13.18 लाख रुपये है। इसके टॉप वेरिएंट (ऑटोमेटिक) की कीमत 24.58 लाख रुपये तक जाती है।

    गौरतलब है कि महिंद्रा ने हाल ही में तकनीकी खराबी के चलते इसके सभी डीजल और ओटोमेटिक वेरिएंट्स को वापस बुलाया है। इसके चलते कंपनी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट से भी इन्हें हटा लिया है।

    मौजूदा स्थिति में इसके हायर वेरिएंट (AX7) की कीमत 19.20 लाख रूपये है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महिंद्रा एंड महिंद्रा
    कार न्यूज
    आगामी SUV
    महिंद्रा XUV700

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    महिंद्रा एंड महिंद्रा

    चुनिंदा डीलरशिप पर शुरू हुई महिंद्रा स्कॉर्पियो फेसलिफ्ट की बुकिंग, धांसू फीचर्स के साथ आएगी कार ऑटोमोबाइल
    A,B,C और D, जानिये इनमें से किस सेगमेंट में आती है आपकी कार ऑटोमोबाइल
    भारत में बनती हैं ये कारें, लेकिन यहां बिकती नहीं मारुति सुजुकी
    लंबे इंतजार के बाद जून में लॉन्च होंगी महिंद्रा स्कॉर्पियो समेत ये गाड़ियां इलेक्ट्रिक वाहन

    कार न्यूज

    अपनी गाड़ियों को मजबूत हाइब्रिड तकनीक के साथ पेश करेगी मारुति सुजुकी ऑटोमोबाइल
    जल्द दस्तक देगी रेनो की नई कार कोलियोस, टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट रेनो की कारें
    देशभर में शुरू हुई नई महिंद्रा स्कॉर्पियो-N की टेस्ट ड्राइव महिंद्रा एंड महिंद्रा
    दोबारा सड़कों पर नजर आ सकती है मारुति सुजुकी K10, इन फीचर्स से होगी लैस मारुति सुजुकी

    आगामी SUV

    शुरू हुई मारुति सुजुकी ब्रेजा की बुकिंग, इसी महीने होगी लॉन्च मारुति सुजुकी
    टोयोटा हाईराइडर से लेकर हुंडई टक्सन तक, आगामी तीन महीनों में लॉन्च होंगी ये गाड़ियां महिंद्रा एंड महिंद्रा
    अब महिंद्रा XUV300 में मिलेगी 9 इंच की बड़ी टचस्क्रीन महिंद्रा एंड महिंद्रा
    टाटा ला रही सफारी का पेट्रोल वेरिएंट, स्कॉर्पियो N से होगी इसकी टक्कर टाटा मोटर्स

    महिंद्रा XUV700

    स्मार्ट फिल्टर टेक्नॉलॉजी फीचर के साथ लॉन्च होगी XUV700 ऑटोमोबाइल
    लीक हुआ महिंद्रा XUV700 का पूरा लुक, नया रंग और डिजाइन आया सामने भारत की खबरें
    महिंद्रा XUV700 में मिलेगा सोनी का 3D साउंड सिस्टम और एलेक्सा AI फीचर भारत की खबरें
    इंतजार खत्म, कई नए फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च हुई महिंद्रा XUV700 भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025