NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / भारत में महिंद्रा XUV700 हुई महंगी, जानें नई कीमतें
    अगली खबर
    भारत में महिंद्रा XUV700 हुई महंगी, जानें नई कीमतें
    महंगी हुई महिंद्रा XUV700 (तस्वीरः महिंद्रा)

    भारत में महिंद्रा XUV700 हुई महंगी, जानें नई कीमतें

    लेखन देवजीत सिंह
    Sep 18, 2022
    11:00 am

    क्या है खबर?

    महिंद्रा ने भारत में अपनी बेस्टसेलिंग कारों में से एक XUV700 की कीमतों में 36,800 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। दामों में यह वृद्धि इस कार के सभी वेरिएंट पर लागू की गई है।

    बता दें कि SUV दिग्गज महिंद्रा ने पिछले हफ्ते इसके चुनिंदा वेरिएंट की कीमतों में 6,000 रुपये की कमी की थी।

    बताया गया है कि नवीनतम बढ़ोतरी को बढ़ती इनपुट लागत और सेमीकंडक्टर की वैश्विक कमी के कारण लागू किया गया है।

    उपलब्धि

    ग्लोबल NCAP द्वारा 'सेफर चॉइस' अवार्ड से सम्मानित है XUV700

    महिंद्रा को अपनी थार, बोलेरो और स्कॉर्पियो-N जैसी कारों के कारण सबसे सक्षम SUV निर्माताओं में से एक माना जाता है।

    महिंद्रा XUV700 इस साल की शुरुआत में दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित वाहन टेस्टिंग एजेंसी, ग्लोबल NCAP से "सेफर चॉइस" अवार्ड हासिल करने वाली कंपनी की दूसरी गाड़ी बनी थी।

    देश में इस कार पर जबरदस्त मांग के कारण लंबा वेटिंग पीरियड है। हालाँकि, अब कीमतों में नई वृद्धि के कारण इसकी मांग में कमी आ सकती है।

    एक्सटीरियर

    डिजाइन के मामले में XUV700 है एक बेहतरीन SUV

    महिंद्रा XUV700 एक बेहतरीन डिजाइन और स्टाइल के साथ आने वाली SUV है। इसमें एक लंबा और मस्कुलर बोनट, कंपनी के नये "ट्विन पीक्स" लोगो के साथ क्रोम-स्लेटेड ग्रिल, C-आकार के DRLs के साथ LED हेडलाइट्स और चौड़े एयर डैम भी दिये जाते हैं।

    SUV के मिड-स्पेक वेरिएंट्स से रूफ रेल्स, ब्लैक-आउट B-पिलर्स, ऑटो फोल्डिंग ORVM, फ्लश-फिटेड डोर हैंडल और 18-इंच के अलॉय व्हील जैसे कई फीचर्स मिल जाते हैं।

    इसमें पीछे रैप-अराउंड LED टेललाइट्स मिलती हैं।

    इंजन

    दो इंजन विकल्प में आती है XUV700

    महिंद्रा XUV700 डीजल के साथ-साथ पेट्रोल इंजन विकल्प में भी उपलब्ध है।

    इसके डीजल मॉडल में 2.0-लीटर वाला चार सिलेंडर m-हॉक इंजन दिया जाता है, जो 185hp की पावर और 420Nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है। वहीं, ऑटोमैटिक गियरबॉक्स में यह 450Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

    दूसरा, इसमें 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन है, जो 200bhp की पावर और 370Nm का टॉर्क जनरेट करने की क्षमता रखता है।

    दोनों इंजन में 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है।

    इंटीरियर

    कार में मिलता है छह और सात सीटों वाले केबिन का विकल्प

    अंदर की तरफ, XUV700 में प्रीमियम लेदर अपहोल्स्ट्री के साथ छह और सात-सीटर केबिन का विकल्प दिया जाता है। इसमें डुअल-टोन डैशबोर्ड, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, एक पैनोरमिक सनरूफ, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और मल्टीफंक्शनल स्टीयरिंग व्हील मिलता है।

    SUV में 12-स्पीकर सोनी साउंड सिस्टम, एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और नवीनतम कनेक्टिविटी विकल्पों के साथ 10.25-इंच का इंफोटेनमेंट पैनल दिया जाता है।

    यात्रियों की सुरक्षा के लिये इसमें सात एयरबैग और ADAS लेवल 2 की सुविधा दी जाती है।

    जानकारी

    क्या हैं XUV700 की नई कीमतें?

    कीमतों में इस बढोतरी के बाद अब महिंद्रा XUV700 के बेस MX (पेट्रोल) वैरिएंट के लिए 13.45 लाख खर्च करने होंगे। वहीं, इसके टॉप स्पेक AWD डीजल मॉडल AX7 की एक्स शोरूम की कीमत के लिए अब 24.95 लाख रुपये देने होंगे।

    पोल

    आप महिंद्रा की इन SUVs में से किसे खरीदना पसंद करेंगे?

    यह पोल अब सक्रिय नहीं है
    भारत में जल्द दस्तक देगी महिंद्रा XUV700 फेसलिफ्ट, टेस्टिंग के दौरान दिखी झलक | न्यूजबाइट्स भारत में जल्द दस्तक देगी महिंद्रा XUV700 फेसलिफ्ट, टेस्टिंग के दौरान दिखी झलक | न्यूजबाइट्स
    नई महिंद्रा स्कॉर्पियो-N और XUV700 में से कौन सी SUV है ज्यादा दमदार? | न्यूजबाइट्स नई महिंद्रा स्कॉर्पियो-N और XUV700 में से कौन सी SUV है ज्यादा दमदार? | न्यूजबाइट्स
    महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक हुई लॉन्च, पिछले मॉडल की तुलना में कम हुई कीमत | न्यूजबाइट्स महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक हुई लॉन्च, पिछले मॉडल की तुलना में कम हुई कीमत | न्यूजबाइट्स
    7 से 10 लाख रुपये में खरीदें ऑटोमैटिक कार, ये हैं बेहतरीन विकल्प | न्यूजबाइट्स 7 से 10 लाख रुपये में खरीदें ऑटोमैटिक कार, ये हैं बेहतरीन विकल्प | न्यूजबाइट्स
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महिंद्रा एंड महिंद्रा
    कार न्यूज
    महिंद्रा XUV700
    कार कीमत

    ताज़ा खबरें

    हमास गाजा प्रमुख मोहम्मद सिनवार मारा गया, इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने की पुष्टि हमास
    ऋतिक रोशन लेकर आ रहे ये 5 दमदार फिल्में, आपको किसका है इंतजार? ऋतिक रोशन
    'मेट्रो... इन दिनों' का पहला गाना 'जमाना लगे' जारी, अरिजीत सिंह ने दी आवाज सारा अली खान
    अंतरिक्ष में ज्यादातर चीजें क्यों दिखती हैं रंगहीन? यहां जानिए वजह अंतरिक्ष

    महिंद्रा एंड महिंद्रा

    महिंद्रा स्कॉर्पियो-N के ऑटोमैटिक और ऑल व्हील ड्राइव वेरिएंट की कीमतें हुई जारी कार न्यूज
    कार डिलीवरी के लिए 6.5 लाख ग्राहक कर रहे इंतजार, पार्ट्स की कमी बनी वजह मारुति सुजुकी
    महिंद्रा 15 अगस्त को पेश करेगी अपनी ये पांच इलेक्ट्रिक SUVs इलेक्ट्रिक वाहन
    महिंद्रा XUV700 ने 11 महीनों में ही पार किया 1.5 लाख यूनिट बुकिंग का आंकड़ा कार न्यूज

    कार न्यूज

    MG हेक्टर फेसलिफ्ट और महिंद्रा XUV400 के साथ सितंबर में लॉन्च होंगी ये SUVs महिंद्रा एंड महिंद्रा
    नई महिंद्रा XUV300 का लॉन्च से पहले इंटीरियर लीक, सामने आईं तस्वीरें महिंद्रा एंड महिंद्रा
    स्कोडा विजन 7S इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट कार से उठा पर्दा, सिंगल चार्ज में चलेगी 600 किलोमीटर इलेक्ट्रिक वाहन
    क्या आप जानते है सफेद रबर से बनने वाले टायरों का रंग काला क्यों होता है? ऑटोमोबाइल

    महिंद्रा XUV700

    भारत में जल्द शुरू होगी महिंद्रा XUV700 की बुकिंग, देखें इसके फीचर्स और कीमत ऑटोमोबाइल
    भारतीय बाजार में 34 ट्रिम के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध होगी XUV700 भारत की खबरें
    डीलरशिप तक पहुंची महिंद्रा XUV700, अगले महीने हो सकते हैं सारे वेरिएंट्स लॉन्च ऑटोमोबाइल
    महिंद्रा XUV700 के सभी वेरिएंट लॉन्च, कीमत 11.99 लाख रुपये से शुरू ऑटोमोबाइल

    कार कीमत

    स्कोडा की इन कारों की कीमत में हुई 60,000 रुपये तक की बढ़ोत्तरी स्कोडा कार
    ये हैं भारत में मौजूद टॉप 10 इलेक्ट्रिक कारें, जानें इनकी कीमत और रेंज इलेक्ट्रिक वाहन
    रेनो की कारों के बढ़े दाम, जानिये क्या हैं नई कीमतें रेनो की कारें
    जल्द आएगी सबसे किफायती इलेक्ट्रिक कार, महज 2,000 रुपये में हो रही बुकिंग इलेक्ट्रिक वाहन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025