NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / नई महिंद्रा स्कॉर्पियो-N और XUV700 में से कौन सी SUV है ज्यादा दमदार?
    अगली खबर
    नई महिंद्रा स्कॉर्पियो-N और XUV700 में से कौन सी SUV है ज्यादा दमदार?
    नई महिंद्रा स्कॉर्पियो-N और XUV700 में से कौन सी SUV है ज्यादा दमदार?

    नई महिंद्रा स्कॉर्पियो-N और XUV700 में से कौन सी SUV है ज्यादा दमदार?

    लेखन देवजीत सिंह
    Jul 09, 2022
    07:30 pm

    क्या है खबर?

    महिंद्रा ने लंबे इंतजार के बाद हाल ही में स्कॉर्पियो-N को लॉन्च किया है। बाजार में यह कार खूब चर्चा का विषय बनी हुई है।

    स्कॉर्पियो ने देश में अपने 20 साल पूरे कर लिए हैं और यह कार आज भी दमदार SUVs चाहने वालों की पसंद है।

    पिछले साल महिंद्रा ने अपनी दमदार SUV XUV700 को भी लॉन्च किया था, जिसकी कीमत भी स्कॉर्पियो-N के लगभग ही है।

    यहां हम दोनों कारों से जुड़ी तुलनात्मक जानकारी देंगे।

    आकार

    दोनों में कौन है बड़ी SUV?

    स्कॉर्पियो-N के साइज की बात की जाए तो यह 4662mm लंबी, 1917mm चौड़ी और 1870mm ऊंची है। इसमें 2750mm का व्हील बेस दिया गया है।

    वहीं महिंद्रा XUV700 की बात की जाए तो इसकी लंबाई 4695mm, चौड़ाई 1890mm, ऊंचाई 1755mm है और इसका व्हील बेस 2750mm का है।

    इनसे साइज में स्कॉर्पियो-N की चौड़ाई और ऊंचाई XUV700 से अधिक है। हालांकि XUV700 लंबाई में आगे है।

    इंजन

    इन SUVs में मौजूद हैं ये इंजन विकल्प

    महिंद्रा स्कॉर्पियो-N में दो इंजन विकल्प मिलते हैं। पहला, 2.0 लीटर पेट्रोल इंजन है, जो 200bhp की पावर और 370Nm का टॉर्क जनरेट करने की क्षमता रखता है। यह ऑटोमेटिक और 6 स्पीड मैन्युअल दोनों में उपलब्ध है।

    दूसरा, 2.2 लीटर डीजल इंजन विकल्प है, जो हायर वेरिएंट में 172bhp की पावर और 370Nm का टॉर्क देगा।

    वहीं दूसरी ओर XUV700 में भी 2.0 लीटर वाला m-हॉक डीजल इंजन और 2.0 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है।

    फीचर्स

    स्कॉर्पियो में एलेक्सा वॉयस असिस्ट तो XUV700 में है ADAS

    इनके फीचर्स की तुलना की जाए तो पाएंगे कि XUV700 और स्कॉर्पियो-N दोनों में ही सोनी का 12 स्पीकर वाला ऑडियो सिस्टम दिया गया है।

    XUV700 में 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है, वहीं स्कॉर्पियो-N में 8 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है।

    ऐपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो जैसी कनेक्टेड-कार तकनीक दोनों ही कारों में उपलब्ध है, लेकिन स्कॉर्पियो में एलेक्सा वॉयस असिस्ट का फीचर भी मिलता है, वहीं XUV700 में ADAS जैसी आधुनिक तकनीक मिलती है।

    कीमत

    क्या है दोनों दमदार SUVs की कीमत?

    कीमत की बात करें तो XUV700 के मौजूदा वेरिएंट्स की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 13.18 लाख रुपये (मैन्युअल) से लेकर 24.58 लाख रुपये (ऑटोमेटिक) तक जाती है।

    वहीं नई महिंद्रा स्कॉर्पियो-N की बात करें तो इसके बेस वेरिएंट (पेट्रोल-मैन्युअल) की कीमत 11.99 लाख रुपये एक्स शोरूम है और डीजल वेरिएंट की शुरुआती कीमत 13.49 लाख रुपये है।

    इसके टॉप वेरिएंट की कीमत अभी 21.07 लाख रुपये रखी गई है, जो एक पेट्रोल वेरिएंट है।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस (जानकारी)

    महिंद्रा की XUV700 को दुनियाभर की कारों का क्रैश टेस्ट करने वाली एजेंसी ग्लोबल NCAP द्वारा इस साल का 'सेफर चॉइस' अवॉर्ड दिया गया है।

    NCAP क्रैश टेस्ट में इसे व्यस्क श्रेणी में पूरे पांच स्टार और बच्चों के लिए सुरक्षा श्रेणी में चार स्टार प्राप्त हुए थे।

    इन दोनों श्रेणी के अंकों को मिलाकर इस कार ने अधिकतम 66 अंकों में से कुल 57.69 अंक हासिल किए, जो सबसे अधिक हैं।

    वहीं, स्कॉर्पियो-N की टेस्टिंग अभी नहीं हुई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कार की तुलना
    महिंद्रा XUV700
    ADAS तकनीक

    ताज़ा खबरें

    शेयर बाजार लाल निशान पर बंद, 200 अंक टूटा सेंसेक्स और निफ्टी इतना लुढ़का शेयर बाजार समाचार
    BCCI ने विराट कोहली को दोबारा टेस्ट कप्तान बनाने के दिए थे संकेत- रिपोर्ट विराट कोहली
    'धड़कन': बड़े पर्दे पर लौट रही सुनील शेट्टी की हिट फिल्म, तारीख का हो गया ऐलान  सुनील शेट्टी
    रणबीर कपूर की 'रामायण' से जुड़ीं काजल अग्रवाल, निभाएंगी ये अहम किरदार  काजल अग्रवाल

    कार की तुलना

    टाटा नेक्सन बनाम MG ZS EV फेसलिफ्ट: जानिए कौन सी इलेक्ट्रिक कार होगी आपके लिए बेस्ट इलेक्ट्रिक वाहन
    किआ कैरेंस की तुलना में कितनी दमदार है नई मारुति अर्टिगा, पढ़िए इनमें तुलना किआ मोटर्स
    स्कोडा स्लाविया में तुलना में कितनी दमदार है होंडा सिटी हाइब्रिड? पढ़िए इनमें तुलना ऑटोमोबाइल
    हुंडई i-10 से लेकर टाटा नेक्सन तक, ये हैं देश की सबसे सस्ती 5 डीजल कारें ऑटोमोबाइल

    महिंद्रा XUV700

    टेस्टिंग के दौरान दिखी नई महिंद्रा XUV700, मिलेंगे ये फीचर्स भारत की खबरें
    महिंद्रा XUV700 में मिलेगा नई तरह का सेफ्टी अलर्ट मोड, टीजर जारी ऑटोमोबाइल
    महिंद्रा XUV700 में मिलेंगे स्मार्ट डोर हैंडल्स, कंपनी ने जारी किया टीजर भारत की खबरें
    स्मार्ट फिल्टर टेक्नॉलॉजी फीचर के साथ लॉन्च होगी XUV700 ऑटोमोबाइल

    ADAS तकनीक

    कई नई कारों में आने वाली ADAS तकनीक क्या है और यह कैसे काम करती है? ऑटोमोबाइल
    नई MG हेक्टर टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट, मिलेगी ADAS तकनीक कार न्यूज
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025