Page Loader
महिंद्रा XUV3XO में मिलेगी एड्रेनोएक्स कनेक्टिविटी तकनीक, टीजर में दिखी झलक
महिंद्रा XUV3XO भारत में 29 अप्रैल को लॉन्च होगी (तस्वीर: एक्स/@dhrooovv)

महिंद्रा XUV3XO में मिलेगी एड्रेनोएक्स कनेक्टिविटी तकनीक, टीजर में दिखी झलक

Apr 17, 2024
02:48 pm

क्या है खबर?

महिंद्रा एंड महिंद्रा की XUV3XO सब-कॉम्पैक्ट SUV 29 अप्रैल को लॉन्च होगी। इससे पहले कार निर्माता ने गाड़ी का एक टीजर जारी किया है। इससे पता चलता है कि महिंद्रा XUV3XO में क्लाइमेट कंट्रोल जैसे रिमोट ऑपरेशंस के साथ एड्रेनोएक्स ऑपरेटिंग सिस्टम (OS) मिलेगा। इसे इंजीनियरिंग कंपनी बॉश के सहयोग से विकसित किया गया है। यूजर मोबाइल ऐप और स्मार्टवॉच दोनों पर एड्रेनोएक्स कनेक्टिविटी सिस्टम के माध्यम से विभिन्न कनेक्टिविटी सुविधाओं तक पहुंच सकते हैं।

फीचर 

मिलेंगे कई सेगमेंट फर्स्ट फीचर 

महिंद्रा XUV3XO में एडवांस कनेक्टिविटी सुविधाओं के साथ कई सेगमेंट-फर्स्ट फीचर भी होंगे, जिनमें पैनोरमिक सनरूफ भी शामिल है। इसके अलावा, यह डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, बड़े इंफोटेनमेंट सिस्टम, 360-डिग्री व्यू कैमरा, 7 एयरबैग, प्रीमियम साउंड सिस्टम और लेवल 2 ADAS से भी लैस होगी। लेटेस्ट कार में एक विशिष्ट ग्रिल, नए डिजाइन किए गए उल्टे C-आकार के LED DRLs, ड्यूल-बैरल प्रोजेक्टर हेडलैंप और नया बंपर मिलेगा। इसकी शुरुआती कीमत 8 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के आस-पास रहने की उम्मीद है।

ट्विटर पोस्ट

महिंद्रा XUV3XO में मिलेगा एड्रेनोएक्स OS