LOADING...
महिंद्रा थार और XUV300 को अपडेट करेगी कंपनी, नए इंजन के साथ टेस्टिंग शुरू  
XUV300 को अपडेट करेगी महिंद्रा (तस्वीर: महिंद्रा)

महिंद्रा थार और XUV300 को अपडेट करेगी कंपनी, नए इंजन के साथ टेस्टिंग शुरू  

लेखन अविनाश
Mar 27, 2023
07:30 pm

क्या है खबर?

देश की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा अपनी पोर्टफोलियो में उपलब्ध दो बेहतरीन गाड़ियों को BS6 फेज-II इंजन के साथ अपडेट करने की योजना बना रही है। कंपनी अपनी थार और महिंद्रा XUV300 SUV को अपडेट करने जा रही है। महिंद्रा ने इन दोनों मॉडलों की टेस्टिंग नए इंजन के साथ शुरू कर दी है। हाल ही में इसे भारतीय सड़कों को स्पॉट भी किया गया है। आइये जानते हैं इनमें क्या कुछ मिलने वाला है।

#1

महिंद्रा थार

नई थार का व्हीलबेस 2450mm और ग्राउंड क्लीयरेंस 226mm हो सकता है। इसके साथ ही इसमें ट्यूबलेस टायर्स और रेडियल एलॉय व्हील्स भी दिए जा सकते हैं। इसके अलावा कार के सभी डिजाइन फीचर्स इसके मौजूदा मॉडल के ही समान होंगे। इसमें स्कल्प्टेड बोनट, वर्टिकल स्लैट्स के साथ फ्रंट ग्रिल और सर्कुलर हैलोजन हेडलैम्प्स दिए जाएंगे। इसके किनारों पर स्क्वैरिश विंडो, ORVM, फ्लेयर्ड व्हील आर्च और 18 इंच के अलॉय व्हील मिलेंगे।

फीचर्स

महिंद्रा थार SUV में मिलेंगे ये फीचर्स

अपकमिंग महिंद्रा थार SUV रियर विंडो डिफॉगर और फ्रंट पावर विंडो के साथ आएगी। इसके साथ ही कार में एडजस्टेबल हेडलाइट्स और फ्रंट फॉग लाइट्स भी मिलेंगी। इसमें फैब्रिक अपहोल्स्ट्री सीटों के साथ पावर स्टीयरिंग व्हील दिया जायेगा। यह कार वॉइस कंट्रोल फीचर और टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम से लैस होगी। इसमें BS6 फेज-2 वाला 2.0-लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है, जो 150bhp की पावर के साथ-साथ 320Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है।

Advertisement

#2

नई महिंद्रा XUV300

नई महिंद्रा XUV300 टर्बो-स्पोर्ट्स के आगे और पीछे नये "ट्विन पीक्स" लोगो के साथ मस्कुलर बोनट, क्रोम-स्टडेड ग्रिल, LED DRLs के साथ प्रोजेक्टर हेडलाइट्स, सिल्वर स्किड प्लेट्स, एक रेक विंडस्क्रीन और फ्रंट में एक चौड़ा एयर डैम दिया गया है। SUV के किनारे पर रूफ रेल्स, ORVMs, फ्लेयर्ड व्हील आर्चेस और नए डिजाइन किए गए अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। इनके अलावा, इसकी रियर प्रोफाइल को शानदार बनाने के लिये इसमें रैप-अराउंड LED टेललाइट्स भी हैं।

Advertisement

फीचर्स

नई XUV300 के फीचर्स

नई XUV300 में 1.2-लीटर का T-GDI m-स्टैलियन पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। यह इंजन 130hp की पावर और 230Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इसमें ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, की-लेस एंट्री, पार्किंग सेंसर और क्रूज कंट्रोल के साथ एक मल्टीफंक्शनल स्टीयरिंग व्हील दिया गया है। साथ ही इसमें एंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कारप्ले को सपोर्ट करने वाला 9-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट पैनल है। सुरक्षा के लिए इस गाड़ी में सात एयरबैग मिलेंगे।

जानकारी

क्या होगी दोनों गाड़ियों की कीमत?

दोनों गाड़ियों की कीमत और उपलब्ध्ता की जानकारी इनके लॉन्च के समय ही दी जाएगी। हालांकि, अनुमान लगाया जा रहा है कि नई थार को 12 लाख और XUV300 को 8 लाख रुपये (सभी कीमतें, एक्स-शोरूम) में लॉन्च किया जायेगा।

Advertisement