Page Loader
महिंद्रा XUV300 और XUV400 पर इस महीने जबरदस्त छूट, मिलेगा लाखों का फायदा 
महिंद्रा XUV400 पर इस महीने 4.2 लाख रुपये तक की छूट का फायदा उठा सकते हैं (तस्वीर: महिंद्रा)

महिंद्रा XUV300 और XUV400 पर इस महीने जबरदस्त छूट, मिलेगा लाखों का फायदा 

Dec 05, 2023
04:47 pm

क्या है खबर?

ऑटोमोबाइल कंपनियां अपने वाहनों के स्टॉक को खत्म करने के लिए इस महीने शानदार ऑफर्स की पेशकश कर रही हैं। दिग्गज वाहन निर्माता महिंद्रा एंड महिंद्रा भी अपनी स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहनों (SUVs) पर आकर्षक छूट लेकर आई है। महिंद्र XUV300 और इलेक्ट्रिक कार XUV400 की खरीद पर लाखों रुपये का फायदा उठाया जा सकता है। हालांकि, यह छूट क्षेत्र, वेरिएंट, स्टॉक की उपलब्धता, डीलरशिप के आधार पर अलग-अलग हो सकती है।

महिंद्रा XUV400

महिंद्रा XUV400 की कीमत: 15.99 लाख रुपये 

महिंद्रा XUV400 पर इस महीने छूट की बात करें तो यह पिछले महीने की 3.5 लाख रुपये से बढ़कर 4.2 लाख रुपये तक हो गई है। हालांकि, यह फायदा बिना इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) फीचर वाले EL वेरिएंट पर दिया जा रहा है। ESC से लैस वेरिएंट पर 3.2 लाख रुपये तक की छूट है। EC वेरिएंट की खरीद पर 1.7 लाख रुपये का फायदा उठा सकते हैं। इस इलेक्ट्रिक कार की कीमत 15.99 लाख रुपये से शुरू होती है।

महिंद्रा XUV300

महिंद्रा XUV300 की कीमत: 7.99 लाख रुपये 

महिंद्रा XUV300 के टॉप-स्पेक डीजल वेरिएंट- W8 और W8(O) पर अधिकतम 1.72 लाख रुपये तक की छूट उपलब्ध है, जबकि लोअर-स्पेक W6 और W4 ट्रिम पर क्रमशः 1.4 लाख रुपये और 59,000 रुपये है। दूसरी तरफ, XUV300 के टर्बो-पेट्रोल वेरिएंट पर 45,000-1.63 लाख रुपये का फायदा मिल रहा है। अधिकतम छूट टॉप-स्पेक W8 ट्रिम्स पर उपलब्ध है। XUV300 की शुरुआती कीमत 7.99 लाख रुपये (कीमतें, एक्स-शोरूम) है। बता दें, कंपनी जल्द ही XUV300 और XUV400 फेसलिफ्ट मॉडल उतारने वाली है।