महिंद्रा XUV400 इलेक्ट्रिक: लाइव अपडेट

सेफ्टी का रखा गया है पूरा ध्यान
चालक की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए इस कार में छह एयरबैग दिए गए हैं। इस गाड़ी को बनाने में 45 प्रतिशत स्टील का इस्तेमाल किया गया है। वहीं, इसके बैटरी को भी सुरक्षित रखने के लिए एक स्टिल की लेयर लगाई गई है।
बैटरी को सुरक्षित रखने के लिए बेहद ही मजबूत स्टिल का प्रयोग किया गया है। इसमें एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम और इंजन इम्मोबलाइजर जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
50 मिनट्स में होगी 0 से 80 प्रतिशत चार्ज
महिंद्रा XUV400 फ़ास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ आएगी। यह गाड़ी मात्र 50 मिनट में 0 से 80 प्रतिशत चार्ज हो सकती है। इसमें 39.5kWh का पावरफुल इलेक्ट्रिक मोटर दिया गया है।
इस गाड़ी में AC और हीटर जैसी भी सुविधाएं दी गई है।
तीन ड्राइविंग मोड्स के साथ आएगी यह गाड़ी
महिंद्रा XUV400 में तीन राइडिंग मोड्स फन, फास्ट और फियरलेस दिए गए हैं। यह एक सब 4-मीटर कार है और इसमें आरामदायक राइडिंग के लिए बेहतरीन हेडरूम और लेगरूम दिया गया है।
XUV400 में मिलेगा 378 लीटर का बूटस्पेस
महिंद्रा में अपनी XUV400 में 378-लीटर का बूटस्पेस दिया गया है। यह महिंद्रा XUV300 की तुलना में थोड़ा बड़ा है। टाटा नेक्सन में भी केवल 350-लीटर का बूटस्पेस मिलता है।
310Nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है इसका पावरट्रेन
महिंद्रा की इस इलेक्ट्रिक गाड़ी में स्मार्ट रूट प्लानिंग और ड्राइविंग चार्जिंग रीकमेंडेशन जैसे फीचर्स शामिल किए गए हैं। साथ ही इसमें पावरफुल पावरट्रेन को शामिल किया गया है, यह सेटअप 310Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। बता दें कि इस सेगमेंट में उपलब्ध कोई भी इलेक्ट्रिक गाड़ी इतना पावरफुल सेटअप नहीं दिया गया है।
डायमेंशन के बारे में सामने आ चुकी है ये जानकारी
महिंद्रा की यह इलेक्ट्रिक गाड़ी एक C-सेगमेंट की SUV है। डायमेंशन की बात करें तो इसकी लंबाई 4200mm और चौड़ाई 1821mm है। वहीं, इस गाड़ी का व्हीलबेस 2600mm है। स्मार्टफोन कनेक्टिविटी सहित इस गाड़ी में 60 से भी अधिक कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं।
मात्र 8.3 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड
यह भारतीय बाजार में उपलब्ध बेहद ही पावरफुल कार होगी। XUV400 मात्र 8.3 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड पकड़ सकती है। कंपनी के अनुसार एक बार चार्ज करने पर यह EV मोड में 456 किलोमीटर की दूरी तय करने में सक्षम है।
ऑटो एक्सपो में पहले ही पेश हो चुकी थी यह कार
जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस कार के कांसेप्ट वेरिएंट को सबसे पहले ऑटो एक्सपो 2020 में पेश किया गया था। हालांकि, उस समय इसे eXUV300 नाम दिया गया था। इसके बाद कंपनी ने कार के प्रोडक्शन वेरिएंट पर काम किया और अब इसे कई अपडेटेड फीचर्स के साथ देश में उतार रही है।
इसके साथ ही कंपनी ने अपने लोगो को भी बदल दिया है और अपनी सभी गाड़ियों को नए लोगो के साथ लॉन्च कर रही है।
इस कीमत पर लॉन्च हो सकती है XUV400
XUV400 की कीमतों के बारे में जानने के लिए लॉन्च होने तक इंतजार करना होगा। हालांकि, माना जा रहा है कि इसे 13 लाख रुपये के आस-पास लॉन्च किया जाएगा। कंपनी की योजना अपने मौजूदा पोर्टफोलियो से चार SUVs को इलेक्ट्रिक में बदलने की है। इसके साथ कंपनी देश में अपनी बिक्री को बढ़ाने और इलेक्ट्रिक वाहनों के सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करने की भी योजना बना रही है।
XUV400 के केबिन में दिए जा सकते है ये धांसू फीचर्स
इसके केबिन फीचर्स की बात करें तो इस इलेक्ट्रिक SUV को एक बड़ा केबिन दिया जाएगा, जिसमें चार्जिंग पोर्ट को फ्रंट फेस के साइड में प्लेस किया जाएगा। साथ ही इसमें एम्बिएंट लाइटिंग भी मिलेगी।इस SUV में लगभग XUV700 जितनी बड़ी इंफोटेनमेंट सिस्टम और नए डिजाइन का स्टेयरिंग व्हील्स भी शामिल किया जा सकता है। गाड़ी में ड्यूल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, सनरूफ और कनेक्टेड कार फीचर्स होने के अलावा इस इलेक्ट्रिक SUV को रीजेनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम भी मिलेगा।
अगस्त में पांच नई इलेक्ट्रिक गाड़ियां पेश कर चुकी है महिंद्रा
महिंद्रा एंड महिंद्रा पिछले महीने की 15 तारिख को पांच नई इलेक्ट्रिक गाड़ियां पेश कर चुकी है। ये पांचों इलेक्ट्रिक वाहन (EV) कंपनी के नए INGLO EV स्केटबोर्ड प्लेटफॉर्म पर आधारित हैं।
कंपनी इन गाड़ियों की बिक्री दो नए उप-ब्रांड XUV.e और BE (बोर्न इलेक्ट्रिक) के माध्यम से करेगी। महिंद्रा ने XUV.e के तहत दो मॉडल XUV.e8 और XUV.e9, जबकि BE में तीन मॉडल BE.05, BE.07 और BE.09 पेश किए थे।
जानकारी के अनुसार, महिंद्रा सबसे पहले XUV.e मॉडल को बाजारों में उतारेगी। इसके तहत कंपनी XUV.e8 को दिसंबर 2024 तक लॉन्च कर सकती है। हालांकि, BE का पहला मॉडल अक्टूबर 2025 में लॉन्च होगा। इन सभी इलेक्ट्रिक SUVs में लेटेस्ट फीचर्स को शामिल किया है। वहीं, डिजाइन की बात करें तो इन्हें फ्यूचरिस्टिक लुक मिला है।
क्या ADAS तकनीक के साथ आएगी यह कार?
रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी इस कार में एडवांस ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) तकनीक को भी शामिल कर सकती है। हालांकि, इस बारे में कंपनी के तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। महिंद्रा ने अपनी XUV700 को सबसे पहले ADAS तकनीक के साथ लॉन्च किया था। लेकिन D-सेगमेंट में लॉन्च हुई स्कॉर्पियो-N में यह फीचर नहीं था।
बता दें कि ADAS एक इलेक्ट्रॉनिक तकनीक है, जो ड्राइवर की सहायता के लिए एडवांस तकनीकों का उपयोग करता है। यह कार के आस-पास की स्थिति का पता लगाने के लिए वाहनों में लगे रडार और कैमरा सेंसर का उपयोग करती है और फिर ड्राइवर को जानकारी प्रदान करती है। इसके साथ ही कई बार यह तकनीक संभावित दुर्घटना की स्थिति में प्राप्त जानकारी के आधार पर ऑटोमैटिक एक्शन भी लेती है।
350V के बैटरी पैक के साथ आ सकती है कार
महिंद्रा ने अपनी XUV400 को महिंद्रा इलेक्ट्रिक स्केलेबल और मॉड्यूलर आर्किटेक्चर (MESMA) प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। यह कार दो बैटरी पैक के विकल्प के साथ आएगी। इसमें पहला 350V का बैटरी पैक दिया जा सकता है, जिसमें बाद में एक अधिक शक्तिशाली 380V वर्जन के शामिल होने की भी उम्मीद है। यह सेटअप 150bhp की पावर जनरेट करने में सक्षम होगा। एक बार फुल चार्ज करने पर यह 400 किलोमीटर से भी अधिक की दूरी तय करने में सक्षम होगी। इस तरह XUV400 भारतीय बाजार में उपलब्ध टाटा नेक्सन EV को टक्कर दे सकता है।
कैसा होगा महिंद्रा की नई इलेक्ट्रिक XUV400 का डिजाइन?
महिंद्रा की नई इलेक्ट्रिक XUV400 को eXUV300 का प्रोडक्शन वर्जन बताया जा रहा है। टीजर के अनुसार, इस कार में XUV300 की तुलना में बदला हुआ फ्रंट-एंड मिल सकता है। इसमें एलईडी डीआरएल के साथ ऑल-एलईडी हेडलैंप, नए बंपर, एक बंद ग्रिल और महिंद्रा का नया लोगो देखने को मिल सकता है। साइड प्रोफाइल की बात करें तो इसमें एयरो-ऑप्टिमाइज्ड अलॉय व्हील्स और पीछे की ओर अपडेट एलईडी टेल लैंप्स के साथ रिवाइज्ड टेलगेट डिजाइन देखने को मिल सकता है।
इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट में महिंद्रा की दस्तक
भारत की दिग्गज ऑटो मेकर कंपनी महिंद्रा ने भी इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट में दस्तक दे दी है। कंपनी आज शाम 7:30 बजे अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV कार XUV400 से पर्दा उठाने जा रही है। इससे पहले कुछ टीजर वीडियो के जरिए कंपनी ने आंशिक रूप से E-SUV का खुलासा किया था। लॉन्चिंग के बाद इसका सीधा मुकाबला टाटा नेक्सॉन EV प्राइम, नेक्सॉन EV मैक्स और एमजी ZS EV जैसी इलेक्ट्रिक कार से होगा।
न्यूजबाइट्स हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है।
नमस्कार। न्यूजबाइट्स हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। महिंद्रा आज अपनी पहली आल-इलेक्ट्रिक गाड़ी XUV400 पेश करने जा रही है। इससे जुड़ी हर अपडेट आपको यहां मिलेगी।