NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / महिंद्रा XUV 3XO की कीमत में हुआ इजाफा, जानिए कितने ज्यादा चुकाने होंगे दाम 
    अगली खबर
    महिंद्रा XUV 3XO की कीमत में हुआ इजाफा, जानिए कितने ज्यादा चुकाने होंगे दाम 
    महिंद्रा XUV 3XO की कीमत में इजाफा किया गया है (तस्वीर: महिंद्रा)

    महिंद्रा XUV 3XO की कीमत में हुआ इजाफा, जानिए कितने ज्यादा चुकाने होंगे दाम 

    लेखन दिनेश चंद शर्मा
    Oct 08, 2024
    05:58 pm

    क्या है खबर?

    कार निर्माता महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी XUV 3XO की कीमत में इजाफा कर दिया है। इस साल अप्रैल में लॉन्च के 5 महीने बाद यह बढ़ोतरी की गई है।

    महिद्रा XUV 3XO का 1.2-लीटर पेट्रोल डीजल से लैस MX1 मैनुअल, AX5 ऑटोमैटिक, MX2 मैनुअल और AX5 मैनुअल वेरिएंट 30,000 रुपये महंगा हो गया है।

    इसी तरह, MX3 मैनुअल-ऑटोमैटिक, AX5L मैनुअल-ऑटोमैटिक, MX2 प्रो मैनुअल और ऑटोमैटिक वेरिएंट के लिए 25,000 रुपये ज्यादा चुकाने होंगे।

    डीजल वेरिएंट 

    डीजल वेरिएंट हुए इतने महंगे

    पेट्रोल पावरट्रेन के साथ 1.5-लीटर डीजल इंजन वेरिएंट्स की कीमतें भी बढ़ाई हैं।

    महिंद्रा XUV 3XO के MX2 प्रो मैनुअल, MX3 मैनुअल-ऑटाेमैटिक, AX5 मैनुअल और ऑटोमैटिक वेरिएंट के लिए अब 10,000 रुपये अधिक चुकाने होंगे। अन्य सभी वेरिएंट की कीमतें अपरिवर्तित रहेंगी।

    SUV को प्रोजेक्टर हेडलैंप और उल्टे LED DRLs से घिरे नए डिजाइन की ग्रिल और नए बंपर के साथ उतारा गया। साथ ही नए डिजाइन के ड्यूल-टोन अलॉय व्हील, पीछे नई LED टेललाइट्स और नया बंपर मिलता है।

    कीमत 

    अब इतनी हुई SUV की कीमत 

    XUV 3XO में 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन (111hp), 1.5-लीटर डीजल इंजन (117hp) के साथ 1.2-लीटर T-GDI टर्बो पेट्रोल इंजन (130hp) का विकल्प दिया गया है।

    ट्रांसमिशन के लिए 6-स्पीड मैनुअल और आइसिन-सोर्स्ड 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है।

    इसे 7.49 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था, लेकिन अब कीमत 7.79 लाख रुपये से शुरू होकर 15.49 लाख रुपये (कीमतें, एक्स-शोरूम) तक जाती है। यह टाटा नेक्सन और मारुति ब्रेजा को टक्कर देती है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महिंद्रा एंड महिंद्रा
    महिंद्रा XUV300

    ताज़ा खबरें

    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव
    असम में विदेशी बताकर लोगों को जबरन बांग्लादेश भेजे जाने के मामले क्या हैं? असम
    पाकिस्तान से सटे राज्यों में 'ऑपरेशन शील्ड', एयर स्ट्राइक, विस्फोट जैसी स्थितियों की हुई मॉक ड्रिल जम्मू-कश्मीर

    महिंद्रा एंड महिंद्रा

    महिंद्रा थार रॉक्स में मिलेगी पैनोरमिक सनरूफ, टीजर में मिली यह जानकारी  महिंद्रा थार
    महिंद्रा XUV.e9 में मिलेगा ज्यादा बूटा स्पेस, इंटीरियर की दिखी झलक  महिंद्रा XUV.e9
    महिंद्रा BE.05 इलेक्ट्रिक SUV के इंटीरियर की मिली झलक, जानिए कैसे होंगे फीचर  महिंद्रा BE.05
    महिंद्रा थार रॉक्स का लॉन्च से पहले लीक हुआ इंटीरियर, ये फीचर्स आए सामने  महिंद्रा थार

    महिंद्रा XUV300

    महिंद्रा XUV300 फेसलिफ्ट में मिलेगा ऑटोमैटिक गियरबॉक्स, डिजाइन भी होगा नया महिंद्रा एंड महिंद्रा
    महिंद्रा XUV300 फेसलिफ्ट उत्पादन के लिए तैयार, जानिए कैसी होगी महिंद्रा एंड महिंद्रा
    हुंडई एक्सटर से महिंद्रा XUV300 तक, 6 एयरबैग के साथ आती हैं ये किफायती गाड़ियां ऑटोमोबाइल
    महिंद्रा XUV300 फेसलिफ्ट की फिर दिखी झलक, मिलेगें ये बदलाव  महिंद्रा एंड महिंद्रा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025