Page Loader
महिंद्रा XUV 3XO का MX1 वेरिएंट डीलरशिप पर पहुंचना शुरू, जल्द हाेगी डिलीवरी 
महिंद्रा XUV 3XO का सबसे किफायती वेरिएंट डीलरशिप पर पहुंचना शुरू हो गया है (तस्वीर: महिंद्रा)

महिंद्रा XUV 3XO का MX1 वेरिएंट डीलरशिप पर पहुंचना शुरू, जल्द हाेगी डिलीवरी 

Jul 13, 2024
05:32 pm

क्या है खबर?

दिग्गज वाहन निर्माता महिंद्रा एंड महिंद्रा की अप्रैल में लॉन्च हुआ महिंद्रा XUV300 का फेसलिफ्ट मॉडल XUV 3XO का एंट्री-लेवल MX1 वेरिएंट डीलरशिप पर पहुंचना शुरू हो गया है। जल्द ही इसकी डिलीवरी शुरू होने की संभावना है। इससे पहले मई के अंत से महिंद्रा XUV 3XO के मिड और टॉप-स्पेक वेरिएंट की डिलीवरी शुरू हुई थी। बता दें कि 8,500 बिक्री के साथ यह पिछले महीने सबसे ज्यादा बिकने वाली SUVs की सूची में 10वें स्थान पर रही।

खासियत 

इन सुविधाओं से लैस है बेस वेरिएंट 

महिंद्रा XUV 3XO का MX1 वेरिएंट हैलोजन प्रोजेक्टर हेडलैंप, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ORVMs पर LED इंडीकेटर और LED टेललाइट्स जैसी सुविधाओं से लैस है। इसके अलावा SUV में स्टीयरिंग मोड, पावर विंडो, रियर AC वेंट और स्टोरेज के साथ एक फ्रंट आर्मरेस्ट जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। यात्रियों की सुरक्षा के लिए गाड़ी में EBD के साथ ABS, ESC के साथ सभी यात्रियों के लिए 3-पॉइंट सीटबेल्ट और रिमाइंडर सिस्टम भी दिया गया है।

कीमत 

महिंद्रा XUV 3XO की शुरुआती कीमत: 7.49 लाख रुपये

महिंद्रा XUV 3XO का एंट्री-लेवल वेरिएंट में 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन से लैस है, जो 109bhp की पावर और 200Nm का पीक टॉर्क पैदा करने में सक्षम है। ट्रांसमिशन के लिए इसे 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। यह गाड़ी 17.96 किमी/लीटर से 21.2 किमी/लीटर के बीच माइलेज देने में सक्षम है। इस गाड़ी की शुरुआती कीमत 7.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है और यह मारुति ब्रेजा, टाटा नेक्सन और हुंडई वेन्यू से मुकाबला करती है।