NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / महिंद्रा हाइब्रिड तकनीक के साथ 2026 में उतारेगी XUV 3XO, जानिए क्या है तैयारी 
    अगली खबर
    महिंद्रा हाइब्रिड तकनीक के साथ 2026 में उतारेगी XUV 3XO, जानिए क्या है तैयारी 
    महिंद्रा XUV 3XO को हाइब्रिड तकनीक से लैस करने की तैयारी की जा रही है (तस्वीर: महिंद्रा)

    महिंद्रा हाइब्रिड तकनीक के साथ 2026 में उतारेगी XUV 3XO, जानिए क्या है तैयारी 

    लेखन दिनेश चंद शर्मा
    Jan 15, 2025
    04:27 pm

    क्या है खबर?

    महिंद्रा एंड महिंद्रा अपने पोर्टफोलियो में हाइब्रिड पावरट्रेन को शामिल करने की योजना बना रही है।

    सूत्रों ने संकेत दिया है कि कंपनी अपने पोर्टफोलियो को व्यापक बनाने के लिए स्ट्रांग हाइब्रिड से लेकर रेंज एक्सटेंडर तक हाइब्रिड पावरट्रेन की खोज कर रही है।

    वाहन निर्माता प्रोजेक्ट S226 के तहत कॉम्पैक्ट महिंद्रा XUV 3XO के लिए एक स्ट्रांग हाइब्रिड सिस्टम का अध्ययन कर रही है। बताया जा रहा है कि XUV 3XO हाइब्रिड 2026 तक सड़क उतर सकती है।

    पावरट्रेन 

    इस पावरट्रेन में करेगी हाइब्रिड तकनीक का इस्तेमाल

    सूत्रों के अनुसार, महिंद्रा अपने 1.2-लीटर, 3-सिलेंडर, टर्बो-पेट्रोल इंजन को हाइब्रिड सेटअप के साथ उपयोग करने पर विचार कर रही है।

    इस यूनिट में इसे पेट्रोल-इलेक्ट्रिक स्ट्रांग हाइब्रिड बनाने के लिए आवश्यक सभी प्रणालियों को फिट करने की जगह है।

    कंपनी मौजूदा INGLO प्लेटफॉर्म मॉडल कोडनेम M130 और M330 के लिए रेंज एक्सटेंडर हाइब्रिड पर विचार कर रही है। इनके साथ आगे बढ़ने का निर्णय महिंद्रा BE 6 और XEV 9E की प्रतिक्रिया पर निर्भर करेगा।

    रेंज एक्सटेंडर

    क्या होगा रेंज एक्सटेंडर?

    महिंद्रा ने INGLO प्लेटफॉर्म पर रेंज एक्सटेंडर्स के लिए तकनीकी विकास और डिजाइन का काम शुरू कर दिया है और संभवत: अगले 6 से 8 महीनों में बाजार में लॉन्च पर अंतिम फैसला लेगी।

    रेंज एक्सटेंडर मुख्य रूप से इलेक्ट्रिक वाहन हैं, जो बैटरी को रिचार्ज करने और इलेक्ट्रिक ड्राइविंग रेंज को बढ़ाने के लिए जनरेटर के रूप में पेट्रोल इंजन का उपयोग करते हैं।

    ये मॉडल कंपनी की बिक्री में सालाना लगभग 40,000 से 50,000 जोड़ सकती हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महिंद्रा एंड महिंद्रा
    हाइब्रिड कार

    ताज़ा खबरें

    टाटा हैरियर EV से लेकर MG साइबरस्टर जून में होंगी लॉन्च, जानिए इनकी खासियत  टाटा मोटर्स
    IPL 2025, क्वालीफायर-2: PBKS बनाम MI मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2025
    उत्तर प्रदेश: हरदोई में अनियंत्रित होकर पलटी बारातियों से भरी कार; 6 की मौत, 5 घायल उत्तर प्रदेश
    एलन मस्क के एक्स में फिर आई समस्या, यूजर्स को हुई दिक्कत  सोशल मीडिया

    महिंद्रा एंड महिंद्रा

    महिंद्रा XUV.e9 में मिलेगा केवल रियर-व्हील-ड्राइव सिस्टम, जानिए कैसी होगी बैटरी  महिंद्रा XUV.e9
    महिंद्रा थार रॉक्स की शुरू हुई डिलीवरी, जानिए कितनी है इसकी कीमत  महिंद्रा थार
    महिंद्रा स्कॉर्पियो X पिकअप ट्रक 2026 में देगा दस्तक, जानिए कैसा होगा लुक  महिंद्रा स्कॉर्पियो-N
    महिंद्रा XUV 3XO EV की टेस्टिंग में दिखी झलक, जानिए ICE मॉडल से क्या होगा अलग  महिंद्रा XUV400

    हाइब्रिड कार

    नई मारुति सुजुकी बलेनो हाइब्रिड तकनीक के साथ देगी दस्तक, जानिए क्या मिलेंगे फीचर  मारुति सुजुकी
    किआ ला रही सेल्टोस का हाइब्रिड मॉडल, जानिए कब देगा दस्तक  किआ मोटर्स
    फोर्ड भारत में टाटा के साथ मिलकर शुरू कर सकती है कारोबार, जानिए योजना  फोर्ड मोटर्स
    लेक्सस RX 500h F स्पोर्ट परफॉर्मेंस की भारत में डिलीवरी शुरू, जानिए इसकी खासियत  लेक्सस
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025