Page Loader
महिंद्रा XUV 3XO और XUV700 का वेटिंग पीरियड हुआ आधा 
महिंद्रा XUV 3XO और XUV700 का वेटिंग पीरियड में कमी आई है

महिंद्रा XUV 3XO और XUV700 का वेटिंग पीरियड हुआ आधा 

Feb 11, 2025
05:21 pm

क्या है खबर?

महिंद्रा एंड महिंद्रा की XUV 3XO और XUV700 कंपनी के सबसे ज्यादा बिकने मॉडल्स की सूची में क्रमश: दूसरे और तीसरे पायदान पर हैं। इस कारण इन गाड़ियों पर वेटिंग पीरियड भी अधिक रहता है। इस महीने इन गाड़ियों को खरीदने वाले ग्राहकों के लिए खुशखबरी है क्योंकि, अब इन पर वेटिंग पीरियड घटकर आधा रह गया है। दोनों के लिए वेरिएंट के आधार पर प्रतीक्षा अवधि 2 सप्ताह से 1 साल के बीच है।

वेटिंग पीरियड 

इतना घटा XUV 3XO और XUV700 का वेटिंग पीरियड

महिंद्रा XUV 3XO MX1 पेट्रोल पर पिछले महीनों वेटिंग पीरियड एक साल था, जो इस महीने भी इतना ही है। AX7 और AX7 L पेट्रोल वेरिएंट के लिए 1 महीने की प्रतीक्षा अवधि है, जबकि MX2, MX2 प्रो, AX5 और AX5 L की डिलीवरी में 3-4 महीने लगेंगे। दूसरी तरफ सभी डीजल वेरिएंट का वेटिंग पीरियड एक महीने से घटकर 2 सप्ताह रह गया है। XUV700 के सभी वेरिएंट की प्रतीक्षा 2 महीने से घटकर एक महीने रह गई है।

कीमत 

इतनी है दोनों गाड़ियों की कीमत 

महिंद्रा XUV 3XO में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन और दूसरा 1.5-लीटर डीजल के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन विकल्प मिलते हैं। इस गाड़ी की कीमत 7.99 लाख से शुरू होकर 15.56 लाख रुपये तक जाती है। दूसरी तरफ XUV700 में 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल और 2.2-लीटर डीजल मिलता है, जो 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमैटिक के साथ आते हैं। महिंद्रा XUV700 की कीमत 13.99 लाख से 25.74 लाख रुपये (कीमतें, एक्स-शोरूम) के बीच है।