
महिंद्रा XEV 9e और BE 6 को मिल सकते हैं हाइब्रिड पावरट्रेन, जानिए कैसा होगा
क्या है खबर?
हाइब्रिड वाहनों से दूरी बनाने वाली महिंद्रा एंड महिंद्रा बढ़ती मांग को देखते हुए अपनी रणनीति बदल रही है।
एक रिपोर्ट के अनुसार, वर्तमान में 2 स्ट्रांग हाइब्रिड वाहन पाइपलाइन में हैं। इनमें 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन लगा होगा, जिसके साथ रेंज-एक्सटेंडर हाइब्रिड सिस्टम लगा हाेगा।
बताया जा रहा है कि हाइब्रिड इंजन का उपयोग BE 6 और XEV 9e में किए जाने की उम्मीद है। इनकी कीमत इलेक्ट्रिक मॉडल की तुलना में कम हो सकती है।
तरीका
पावरट्रेन ऐसे करेगा काम
महिंद्रा XEV 9e और BE 6 के लिए रेंज-एक्सटेंडर हाइब्रिड पावरट्रेन मिलेगा।
इस सेटअप में, 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन बैटरी को रिचार्ज करने के लिए जनरेटर के रूप में काम करेगा, जो बदले में पहियों को चलाने वाली इलेक्ट्रिक मोटर्स को पावर देगा।
दोनों SUV मॉड्यूलर INGLO प्लेटफॉर्म पर आधारित हैं, जिसमें ICE पावरट्रेन को एकीकृत करने के लिए तकनीकी और डिजाइन पर काम चल रहा है।
मारुति सुजुकी भी कई मॉडल्स के लिए रेंज-एक्सटेंडर पावरट्रेन विकसित कर रही है।
XUV 3XO
XUV 3XO में भी मिलेगा हाइब्रिड पावरट्रेन
इसके अलावा कार निर्माता XUV 3XO कॉम्पैक्ट SUV के लिए हाइब्रिड सिस्टम का अध्ययन कर रही है, लेकिन BE 6 और XEV 9e की रेंज-एक्सटेंडर व्यवस्था के विपरीत है।
XUV 3XO एक सीरीज-पैरेलल हाइब्रिड सिस्टम का उपयोग करेगी।
सूत्रों ने खुलासा किया कि इसके मौजूदा 1.2-लीटर, 3-सिलेंडर, टर्बो-पेट्रोल इंजन को एक स्ट्रांग हाइब्रिड सिस्टम के साथ जोड़ा जाएगा।
दहन इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर एक साथ या स्वतंत्र रूप से काम कर सकते हैं, जिससे बेहतर माइलेज मिलेगा।