Page Loader
महिंद्रा ने XUV700 लाइनअप को किया अपडेट, जानिए क्या किया बदलाव 
महिंद्रा XUV700 को अब केवल 6-7 सीटर वर्जन में बेचा जाएगा (तस्वीर: महिंद्रा)

महिंद्रा ने XUV700 लाइनअप को किया अपडेट, जानिए क्या किया बदलाव 

May 06, 2025
10:22 am

क्या है खबर?

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी XUV700 रेंज लाइनअप को अपडेट किया है। इसके सभी 5-सीटर विकल्पों को हटा दिया गया है। इसके साथ SUV अब केवल 6 और 7-सीटर विकल्पों में उपलब्ध होगी। इसके साथ ही महिंद्रा XUV700 को 43 अलग-अलग वेरिएंट में बेचा जाएगा, जिनमें बेस MX वेरिएंट से लेकर एबोनी एडिशन के फीचर-पैक AX7 L तक तक शामिल हैं। इस बदलाव के कारण शुरुआती कीमत में भी करीब 50,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

बदलाव 

SUV में क्या किया है बदलाव?

XUV700 का अपडेटेड एंट्री-लेवल मॉडल MX पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट पहले केवल 5-सीटर लेआउट में उपलब्ध था, जिसे अब 7-सीटर में बदल दिया गया है। इसके अलावा गाड़ी में अन्य कोई बदलाव नहीं किया है। यह पहले के समान इंस्ट्रूमेंट कंसोल और इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए 10.25-इंच की ट्विन स्क्रीन से लैस है। इसके अलावा एड्रेनोएक्स यूजर इंटरफेस, एलेक्सा बिल्ट-इन फंक्शनलिटी, सोनी साउंड सिस्टम, लेवल-2 ADAS, पैनोरमिक सनरूफ, वॉयस कमांड, एम्बिएंट लाइटिंग जैसी कई प्रीमियम सुविधाएं मिलती हैं।

कीमत 

अब इतनी हुई गाड़ी की शुरुआती कीमत 

महिंद्रा XUV700 पेट्रोल और डीजल दोनों विकल्पों में उपलब्ध है। पेट्रोल मॉडल में 2.0-लीटर एमस्टालिन इंजन (197bhp/380Nm) और डीजल मॉडल में 2.2-लीटर एमहॉक इंजन (152bhp/360Nm) लगा है। ट्रांसमिशन के लिए 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स की सुविधा है। पिछले साल इसमें वेंटिलेटेड सीट्स, मेमोरी फंक्शन के साथ ORVM, OTA अपडेट और नया नेपोली ब्लैक शेड जोड़ा गया। इसकी शुरुआती कीमत 14.49 लाख रुपये है, जो पहले 13.99 लाख रुपये (कीमतें, एक्स-शोरूम) थी।