NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / पहली बार टेस्टिंग के दौरान नजर आई पांच दरवाजों वाली महिंद्रा थार, जल्द होगी लॉन्च
    अगली खबर
    पहली बार टेस्टिंग के दौरान नजर आई पांच दरवाजों वाली महिंद्रा थार, जल्द होगी लॉन्च
    आ रही है पांच दरवाजों वाली महिंद्रा थार (तस्वीर: twitter@bmdesignsin)

    पहली बार टेस्टिंग के दौरान नजर आई पांच दरवाजों वाली महिंद्रा थार, जल्द होगी लॉन्च

    लेखन अविनाश
    Aug 18, 2022
    12:43 pm

    क्या है खबर?

    देश की दिग्गज कार निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा जल्द ही अपनी थार SUV को अपडेट करने वाली है। कंपनी इस कार को पांच दरवाजों और 7-सीटर केबिन के साथ लॉन्च करने वाली है।

    इस कार को पहली बार भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग करते स्पॉट किया गया है। इसमें कई अपडेट्स किए गए हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि इसे दिवाली के आस-पास लॉन्च किया जा सकता है।

    आइये, जानते है इस कार में क्या कुछ मिलेगा।

    डिजाइन

    मौजूदा थार से बड़ी है 5-डोर वेरिएंट थार

    डिजाइन की बात करें तो महिंद्रा थार 5-डोर वेरिएंट के व्हीलबेस को बढ़ा दिया गया है। जानकारों का मानना है कि इस वजह से इसकी ऑफ-रोडिंग कैपबिलिटी में भी थोड़ी कमी आ सकती है।

    हालांकि, इसके अलावा कार के सभी डिजाइन फीचर्स इसके मौजूदा मॉडल के ही समान होंगे। इसमें स्कल्प्टेड बोनट, वर्टिकल स्लैट्स के साथ फ्रंट ग्रिल और सर्कुलर हैलोजन हेडलैम्प्स दिए जाएंगे।

    इसके किनारों पर स्क्वैरिश विंडो, ORVM, फ्लेयर्ड व्हील आर्च और 18 इंच के अलॉय व्हील मिलेंगे।

    इंजन

    मिलेगा पेट्रोल और डीजल इंजन का विकल्प

    नई थार को पेट्रोल और डीजल इंजन के विकल्प में उतारा जाएगा। पहला इसमें 2.0 लीटर का टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 150bhp की पावर और 300nm का टॉर्क जनरेट करता है।

    वहीं, इसका 2.2 लीटर का डीजल इंजन 130bhp की अधिकतम पावर के साथ-साथ 320nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है।

    ट्रांसमिशन के लिए दोनों ही इंजनों को छह स्पीड मैनुअल और छह स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के विकल्प से जोड़ा गया है।

    फीचर्स

    इन फीचर्स से लैस होगी नई थार

    नई थार कई बेहतरीन फीचर्स से लैस होगी। साथ ही दूसरी पंक्ति में सीटें होने से यह काफी बड़ी हो जाएगी।

    इसमें रियर विंडो डिफॉगर, फ्रंट पावर विंडो, LED टेललाइट्स, हलोजन हेडलैंप्स, एडजस्टेबल हेडलाइट्स और फ्रंट फॉग लाइट्स आदि शामिल किए जा सकते हैं।

    इसके अलावा इसके केबिन में फैब्रिक अपहोल्स्ट्री सीटों के साथ पावर स्टीयरिंग व्हील, कार वॉइस कंट्रोल और टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जाएगा।

    इसमें बच्चों की सुरक्षा के लिए ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट भी मिलेगा।

    जानकारी

    इस कीमत पर आ सकती है नई थार

    भारतीय बाजार में नई थार की कीमत और उपलब्धता की जानकारी इसके लॉन्च के समय ही दी जाएगी। हालांकि, इसे मौजूदा मॉडल से थोड़ा प्रीमियम रखा जाएगा, जिसकी शुरुआती कीमत 15.66 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    इलेक्ट्रिक सेगमेंट में अपनी मजबूत दावेदारी के लिए देश की दिग्गज वाहन निर्माता महिंद्रा पूरी तरह से तैयार है। सोमवार को कंपनी पांच इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट गाड़ियां पेश कर चुकी है।

    अब कंपनी अगले महीने अपनी इलेक्ट्रिक कार XUV400 को भारतीय बाजार में लॉन्च करने वाली है।

    रिपोर्ट्स के अनुसार, महिंद्रा 6 सितंबर, 2022 को अपनी XUV400 को देश में उतारने वाली है।

    बता दें कि यह देश में उपलब्ध XUV300 का इलेक्ट्रिक मॉडल है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ऑटोमोबाइल
    महिंद्रा एंड महिंद्रा
    महिंद्रा की कारें
    महिंद्रा थार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: शुभमन गिल का DC के खिलाफ बेहद खराब रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  शुभमन गिल
    RCB बनाम KKR: बारिश की भेंट चढ़ा मैच, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई कोलकाता IPL 2025
    राहुल ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सूचना देने पर उठाए सवाल, केंद्र ने दिया जवाब राहुल गांधी
    IPL में सलामी बल्लेबाज के तौर पर केएल राहुल का कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  केएल राहुल

    ऑटोमोबाइल

    नई SUVs खरीदने की कर रहे प्लानिंग? 30 लाख रुपये तक उपलब्ध हैं ये शानदार विकल्प महिंद्रा एंड महिंद्रा
    भारतीय बाजार में महंगी हुई KTM बाइक्स, कंपनी ने फिर बढ़ाए दाम KTM मोटरसाइकिल
    नेक्सन को टक्कर देने आ रही नई MG इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर, 12 लाख से शुरू होगी कीमत इलेक्ट्रिक वाहन
    फोर्ड वापस बुला रही है इकोस्पोर्ट और फिगो सहित ये गाड़ियां, डीजल फिल्टर में आई खराबी वाहन रिकॉल

    महिंद्रा एंड महिंद्रा

    ग्लोबल NCAP द्वारा महिंद्रा XUV700 को मिला 'सेफर चॉइस' अवॉर्ड कार न्यूज
    देश में बनी ये कारें हैं सबसे सुरक्षित, क्रैश टेस्ट में मिले पूरे 5-स्टार टाटा की कारें
    महिंद्रा स्कॉर्पियो N के इन फीचर्स के आगे 48 लाख की टोयोटा फॉर्च्यूनर भी फीकी कार की तुलना
    बेहतरीन फीचर्स के साथ महिंद्रा स्कॉर्पियो-N ने दी दस्तक, कीमत 12 लाख रुपये से शुरू ऑटोमोबाइल

    महिंद्रा की कारें

    भारतीय बाजार में जल्द दस्तक देंगी ये इलेक्ट्रिक गाड़ियां, 20 लाख से कम होगी कीमत इलेक्ट्रिक वाहन
    अगले साल तक आने वाली हैं महिंद्रा की ये शानदार SUVs और इलेक्ट्रिक गाड़ियां महिंद्रा एंड महिंद्रा
    महिंद्रा ने अपनी इलेक्ट्रिक कार का टीजर किया जारी, जुलाई में देगी दस्तक ऑटो
    महिंद्रा ला रही है XUV300 फेसलिफ्ट, इन दमदार फीचर्स के साथ आएगी कार लेटेस्ट कार

    महिंद्रा थार

    नई महिंद्रा थार में कमी, कंपनी ने सुधार के लिए रिकॉल की 1,577 कारें ऑटोमोबाइल
    टेस्टिंग के दौरान नजर आई 2021 महिंद्रा स्कॉर्पियो, मिल सकते हैं ये फीचर्स ऑटोमोबाइल
    भारत में महिंद्रा थार समेत इन कारों की भारी मांग, महीनों का है वेटिंग पीरियड भारत की खबरें
    लॉन्च के महज छह महीनों के भीतर बुक हुईं 50,000 से अधिक नई महिंद्रा थार भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025