महिंद्रा थार रॉक्स के सफेद रंग विकल्प का हुआ खुलासा, जारी किया नया टीजर
महिंद्रा एंड महिंद्रा की 15 अगस्त को लॉन्च होने वाली थार रॉक्स का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। कंपनी ने अब महिंद्रा थार राॅक्स के सफेद रंग विकल्प का खुलासा करते हुए टीजर जारी किया है। इसका सफेद बॉडी कलर काले व्हील आर्च क्लैडिंग और नए अलॉय व्हील्स तक बढ़ाया है, जबकि छत और आयताकार ORVMs को ब्लैक फिनिश मिला है। इसके साथ ही थार 5-डोर के काले रंग वाले मॉडल की भी तस्वीर जारी की गई है।
बड़ी थार के बाहरी डिजाइन में मिलेगा बदलाव
महिंद्रा थार रॉक्स को 3G प्लेटफॉर्म के हल्के वर्जन पर बनाया है और इसकी लंबाई 4.3-मीटर है। इसे नए बॉडी कलर ग्रिल और कंट्रास्टिंग सिल्वर हाइलाइट्स और नए बंपर के साथ नया लुक मिला है। इसमें गोलाकार LED प्रोजेक्टर हेडलैंप के साथ C-आकार के LED DRLs और बंपर के नीचे फॉग लैंप दिए गए हैं। लेटेस्ट कार में C-पिलर पर लगे डोर-हैंडल, सिल्वर फिनिश डोर-स्टेप्स और स्पोर्टी ड्यूल-टोन 10-स्पोक अलॉय व्हील, पीछे LED टेललाइट्स के साथ स्पेयर-व्हील कवर भी मिलेगा।
ऐसे होंगे थार राॅक्स के पावरट्रेन विकल्प
महिंद्रा थार रॉक्स में 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2-लीटर एमहॉक डीजल इंजन दिया जाएगा। ट्रांसमिशन के लिए 6 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प दिया जा सकता है। निचले ट्रिम्स में रियर-व्हील-ड्राइव (RWD) और उच्च वेरिएंट में इलेक्ट्रॉनिक लॉकिंग डिफरेंसियल के साथ 4X4 विकल्प मिल सकता है। बर्फ, रेत और कीचड़ में चलाने के लिए कई मोड और क्रॉल स्मार्ट असिस्ट सुविधा भी मिलेगी। इसकी शुरुआती कीमत 15 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के आस-पास रखी जा सकती है।