Page Loader
महिंद्रा थार ने बनाया कीर्तिमान, 28 महीने में किया एक लाख यूनिट्स का प्रोडक्शन 
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने महिंद्रा थार की 100,000 यूनिट्स का उत्पादन कर मील का पत्थर स्थापित किया है (तस्वीर: ट्विटर/@rakeshkn)

महिंद्रा थार ने बनाया कीर्तिमान, 28 महीने में किया एक लाख यूनिट्स का प्रोडक्शन 

Mar 29, 2023
05:57 pm

क्या है खबर?

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने 28 महीने से कम समय में महिंद्रा थार की एक लाख इकाइयों का उत्पादन कर कीर्तिमान स्थापित किया है। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी। इस SUV को अक्टूबर, 2020 में नवीनतम फॉर्म फैक्टर में लॉन्च किया था। थार की लैंडमार्क यूनिट को सफेद बॉडी कलर में रोल आउट किया गया था। इसमें पेट्रोल इंजन के साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन, बाहर की तरफ नए स्टाइलिंग अपडेट, अधिक कनेक्टेड और अपमार्केट केबिन जैसे अपडेट दिए गए थे।

डिजाइन 

नई थार ऑफ-रोडिंग क्षमताओं और डिजाइन के कारण हुई लोकप्रिय 

नई थार इसकी ऑफ-रोडिंग क्षमताओं, स्पोर्टी डिजाइन, सुविधाओं के कारण काफी लोकप्रिय हुई है। ग्राहकों को व्यापक विकल्प प्रदान करते हुए इसे 4x4 और RWD वैरिएंट में उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके 4x4 वेरिएंट को ऑफ-रोडिंग रोमांच के हिसाब से डिजाइन किया गया है, जिसमें मजबूत ड्राइवट्रेन, हाई ग्राउंड क्लीयरेंस, मैकेनिकल लॉकिंग डिफरेंशियल और शिफ्ट-ऑन-द-फ्लाई ट्रांसफर केस जैसी सुविधाएं मिलती है। RWD वेरिएंट को एक विशिष्ट डिजाइन और आरामदायक ड्राइविंग पंसद करने वालों के लिए तैयार किया गया है।