LOADING...
महिंद्रा ने 12 महीने में बेची 6.5 लाख से ज्यादा SUVs, जानिए मार्च की सेल्स रिपोर्ट
महिंद्रा ने वित्त वर्ष 2025-26 में सबसे ज्यादा बिक्री हासिल की है

महिंद्रा ने 12 महीने में बेची 6.5 लाख से ज्यादा SUVs, जानिए मार्च की सेल्स रिपोर्ट

Apr 01, 2026
02:15 pm

क्या है खबर?

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने मार्च के साथ-साथ वित्त वर्ष 2025-26 में शानदार बिक्री दर्ज की है। सेल्स रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने यूटिलिटी व्हीकल्स (SUV) सेगमेंट की घरेलू बिक्री 60,272 रही है, जो मार्च, 2025 में बेची गई 48,048 की तुलना में 25 फीसदी अधिक है। निर्यात सहित इस माह में कुल SUV बिक्री 62,109 रही है। पूरे वित्तीय वर्ष में अब तक की सबसे अधिक 6.6 लाख बिक्री हुई, जो पिछले वर्ष की तुलना में 20 फीसदी अधिक है।

मासिक बिक्री 

ऐसी रहे हैं मासिक बिक्री आंकड़े

वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) के दौरान बिक्री देखें तो इस दौरान 1.83 लाख SUV बेची गई हैं। इसकी तुलना में पिछले साल इसी अवधि में सालाना आधार पर 15.51 फीसदी कम 1.59 लाख की बिक्री हासिल हुई थी। फरवरी में कार निर्माता को 60,018 ग्राहक मिले थे, जो मासिक आधार 0.42 फीसदी अधिक है। पिछले महीने निर्यात 4 फीसदी घटकर 3,968 रहा रह गया है, जबकि वित्त वर्ष 2025-26 में निर्यात 40,990 तक पहुंच गया।

कमर्शियल वाहन 

कमर्शियल वाहनों की बिक्री में भी हुआ इजाफा

महिंद्रा के सभी तरह के वाहनों की पिछले महीने कुल बिक्री 99,969 रही है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 21 फीसदी अधिक है। वाणिज्यिक वाहन सेगमेंट में मार्च में 24,928 की घरेलू बिक्री दर्ज की, जो पिछले वर्ष की तुलना में 11 फीसदी अधिक है। इसमें 2 टन से कम भार वाले LCV सेगमेंट की बिक्री 3,526 रही। इसके अलावा, 2-3.5 टन वाले LCV की बिक्री 21,402 रही है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 13 फीसदी अधिक है।

Advertisement