LOADING...
महिंद्रा ने XUV700 SUV बिक्री का बनाया कीर्तिमान, 2 साल में बेची एक लाख यूनिट 
महिंद्रा XUV700 SUV की 2 साल में एक लाख यूनिट्स बेची गई हैं (तस्वीर:महिंद्रा)

महिंद्रा ने XUV700 SUV बिक्री का बनाया कीर्तिमान, 2 साल में बेची एक लाख यूनिट 

May 04, 2023
12:20 pm

क्या है खबर?

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने XUV700 SUV की 2 साल में एक लाख यूनिट्स की बिक्री कर एक कीर्तिमान स्थापित किया है। कार निर्माता ने हाल ही में पुणे के पास चाकन में अपने प्लांट से SUV की लैंडमार्क यूनिट को रोलआउट किया है। 14 अगस्त, 2021 को लॉन्च हुई महिंद्रा की इस कार ने XUV500 की जगह ली है। ग्लोबल NCAP से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल कर चुकी यह SUV अपने सेगमेंट में टाटा सफारी को टक्कर देती है।

कीमत

11.99 लाख रुपये की कीमत पर लॉन्च हुई थी XUV700 

महिंद्रा XUV700 को एमस्टालियन पेट्रोल और एमहॉक डीजल इंजन के विकल्पों में पेश किया गया है। यह 5 सेकेंड में 0-60 किमी/घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है, जिसमें कस्टम मोड के अलावा 3 ड्राइव मोड- जिप, जैप और जूम भी दिए गए हैं। इसे वैकल्पिक AWD फीचर के साथ भी पेश किया गया है। लॉन्च के समय इस SUV की शुरुआती कीमत 11.99 लाख रुपये थी, जो अब बढ़कर 14.01 लाख रुपये (कीतमें एक्स-शोरूम) के करीब पहुंच गई है।