Page Loader
महिंद्रा स्कॉर्पियो रहा कंपनी का सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल, जानिए दूसरी गाड़ियों की बिक्री 
महिंद्रा स्कॉर्पियो कंपनी का सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल रहा है (तस्वीर: महिंद्रा)

महिंद्रा स्कॉर्पियो रहा कंपनी का सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल, जानिए दूसरी गाड़ियों की बिक्री 

Mar 11, 2024
04:27 pm

क्या है खबर?

महिंद्रा एंड महिंद्रा पिछले महीने 42,401 गाड़ियों की बिक्री के साथ घरेलू बाजार में चौथे स्थान पर रही थी। अब कंपनी के मॉडल वार बिक्री के आंकड़े सामने आए हैं। फरवरी में महिंद्रा स्कॉर्पियो रेंज (स्कॉर्पियो-N और स्कॉर्पियो क्लासिक) कंपनी का सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल रहा। इसकी 15,051 गाड़ियां बिकी हैं, जो फरवरी 2023 की 6,950 की तुलना में सालाना आधार पर 117 फीसदी ज्यादा है। 10,113 बिक्री के साथ महिंद्रा बोलेरो दूसरे पायदान पर रही है।

अन्य मॉडल

ऐसे रही है अन्य मॉडल्स की बिक्री 

कार निर्माता के अन्य मॉडल्स की बिक्री देखें तो महिंद्रा XUV700 सालाना 45 फीसदी की बढ़त के साथ 6,546 बिक्री हासिल करते हुए तीसरे नंबर की सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ी रही। साथ ही 16 फीसदी की बढ़त बनाते हुए महिंद्रा थार ने 5,812 बिक्री दर्ज करते हुए चौथी सबसे ज्यादा बिकने वाली महिंद्रा कार बनी। पांचवें स्थान पर रही महिंद्रा XUV300 11 फीसदी की सालाना बढ़त बनाते हुए 4,218 गाड़ियां बिकी हैं।

इलेक्ट्रिक कार 

इन गाड़ियों की बिक्री में आई गिरावट

महिंद्रा के लाइनअप में मौजूद एकमात्र इलेक्ट्रिक कार महिंद्रा XUV400 EV की बिक्री में मासिक आधार पर 12 फीसदी की गिरावट हुई है। पिछले महीने हाल ही में अपडेट की गई इस इलेक्ट्रिक SUV की महज 621 गाड़ियां बिकी थीं। इसके साथ ही महिंद्रा मराजो की बिक्री में भी गिरावट दर्ज हुई है, जिसकी फरवरी, 2023 की 171 की तुलना में पिछले महीने महज 51 गाड़ियां बिकी हैं। यह सालाना आधार पर 70 फीसदी की कमी को दर्शाता है।