NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इलेक्ट्रिक वाहन
    दोपहिया वाहन
    लेटेस्ट कार
    लेटेस्ट बाइक्स
    ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / महिंद्रा स्कॉर्पियो-N SUV हुई महंगी, कंपनी ने एक लाख रुपये तक बढ़ाए दाम
    ऑटो

    महिंद्रा स्कॉर्पियो-N SUV हुई महंगी, कंपनी ने एक लाख रुपये तक बढ़ाए दाम

    महिंद्रा स्कॉर्पियो-N SUV हुई महंगी, कंपनी ने एक लाख रुपये तक बढ़ाए दाम
    लेखन अविनाश
    Jan 16, 2023, 10:44 am 1 मिनट में पढ़ें
    महिंद्रा स्कॉर्पियो-N SUV हुई महंगी, कंपनी ने एक लाख रुपये तक बढ़ाए दाम
    एक लाख रुपये तक महंगी हुई महिंद्रा स्कॉर्पियो-N (तस्वीर: महिंद्रा)

    दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा अपनी प्रीमियम SUV महिंद्रा स्कॉर्पियो-N की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी ने इस गाड़ी की कीमतें एक लाख रुपये तक बढ़ा दी है। इस गाड़ी को पिछले साल भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया था और यह पहली बार है जब कंपनी इस SUV की कीमत बढ़ा रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो महिंद्रा इनपुट लागत में बढ़ोतरी और सेमीकंडक्टर की कमी के कारण इस गाड़ी की कीमत बढ़ा रही है।

    कैसा है महिंद्रा स्कॉर्पियो-N का लुक?

    डिजाइन की बात करें तो नई महिंद्रा स्कॉर्पियो-N को बॉक्सी लुक दिया गया है, जिसमें वर्टिकल स्लैट्स के साथ नए डिजाइन के ग्रिल, मस्कुलर बोनट, बम्पर-माउंटेड DRLs के साथ LED और बड़े एयर डैम दिए गए हैं। कार के किनारों पर रूफ रेल्स, ORVMs और मल्टी-स्पोक अलॉय व्हील्स उपलब्ध हैं। वहीं लाइटिंग के लिए कार में ट्विन-LED हेडलैंप और फॉग लैंप्स भी उपलब्ध हैं। यह D-सेगमेंट की SUV है और क्लासिक मॉडल से थोड़ी बड़ी भी है।

    दो इंजनों के विकल्प में आती है महिंद्रा स्कॉर्पियो-N

    महिंद्रा ने इस कार में पेट्रोल और डीजल इंजन का विकल्प दिया है। 2022 महिंद्रा स्कॉर्पियो-N में BS6 मानकों को पूरा करने वाला 2.0-लीटर m-स्टैलियन पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 200hp की पावर और 320Nm टॉर्क जनरेट करता है। दूसरा इसमें 2.2-लीटर m-हॉक डीजल इंजन का विकल्प भी मिला है, जो 130hp की पावर और 320Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है और इसे ऑल-व्हील (4X4) ड्राइव सिस्टम द्वारा नियंत्रित किया जाएगा।

    इन फीचर्स से लैस है महिंद्रा स्कॉर्पियो-N

    फीचर्स की बात करें तो अंदर की तरफ महिंद्रा स्कॉर्पियो-N में डुअल-टोन डैशबोर्ड, प्रीमियम लेदर अपहोल्स्ट्री, वर्टिकल AC वेंट, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और एक मल्टीफंक्शनल स्टीयरिंग व्हील के साथ छह या सात सीटों वाला केबिन दिया गया है। इसमें एक सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एक 3D सोनी साउंड सिस्टम और मनोरंजन के लिए 8.0-इंच का इंफोटेनमेंट पैनल उपलब्ध है, जो अमेजन एलेक्सा को भी सपोर्ट करेगा। यात्रियों की सुरक्षा के लिए इसमें कई एयरबैग और पार्किंग कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं।

    क्या है महिंद्रा स्कॉर्पियो-N की नई कीमतें?

    नए मूल्य संशोधन के बाद महिंद्रा स्कॉर्पियो-N के बेस Z2 वेरिएंट की कीमत अब 12.74 लाख रुपये से शुरू है। इसके रेंज-टॉपिंग Z8L डीजल 4x4 AT ट्रिम की कीमत अब 24.05 लाख लाख रुपये (सभी कीमतें, एक्स-शोरूम) हो गई है।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    पिछले महीने ही कंपनी ने इस गाड़ी के लिए रिकॉल जारी किया था। महिंद्रा ने 1 जुलाई, 2022 से 11 नवंबर, 2022 के बीच बनी 6,000 से अधिक मैनुअल ट्रांसमिशन वाली स्कॉर्पियो-N को वापस बुलाया था। इस गाड़ी के 6,618 यूनिट्स को गियर रबर बेलो में खराबी के कारण वापस बुलाया गया था, जो बेल हाउसिंग के अंदर मैकेनिकल पार्ट्स को धूल और नमी से बचाता है। स्कॉर्पियो-N के लिए यह पहला वाहन रिकॉल था।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    महिंद्रा एंड महिंद्रा
    कार सेल
    कार न्यूज
    सेमीकंडक्टर

    ताज़ा खबरें

    भारत में ADAS तकनीक के साथ खरीदी जा सकती हैं ये 6 बेहतरीन गाड़ियां  महिंद्रा XUV700
    शाकिब अल हसन टी-20 क्रिकेट में 450 विकेट पूरे करने के हैं करीब, जानिए उनके आंकड़े  शाकिब अल हसन
    IPL 2023: महेंद्र सिंह धोनी अपने नाम कर सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड  इंडियन प्रीमियर लीग
    अतीक अहमद: जब गैंगस्टर के डर से 10 जजों ने कर दिया था सुनवाई से इनकार अतीक अहमद

    महिंद्रा एंड महिंद्रा

    अब जोमैटो के डिलीवरी पार्टनर्स आसानी से खरीद सकेंगे इलेक्ट्रिक वाहन, इन कंपनियों का हुआ करार जोमैटो
    महिंद्रा बोलेरो SUV रेलवे ट्रेक पर दौड़ती आई नजर, वीडियो वायरल  महिंद्रा बोलेरो
    महिंद्रा थार और XUV300 को अपडेट करेगी कंपनी, नए इंजन के साथ टेस्टिंग शुरू   महिंद्रा की कारें
    महिंद्रा ने निखत जरीन को गिफ्ट की नई थार, पहले भी खिलाड़ियों को दी हैं गाड़ियां महिंद्रा थार

    कार सेल

    लेक्सस ने भारत में बिक्री दोगुना करने के लिए बनाई रणनीति, इस योजना पर करेगी काम  लेक्सस
    पोल्स्टर-2 इलेक्ट्रिक कार का BST मॉडल आया सामने, जानिए इसकी खासियत   ऑटोमोबाइल
    मारुति सुजुकी ने नेक्सा से बेची 20 लाख से ज्यादा कारें, कंपनी ने दी जानकारी  मारुति सुजुकी
    मारुति की कारें अप्रैल से होंगी महंगी, जानिए क्या है कारण  मारुति सुजुकी

    कार न्यूज

    हुंडई लेकर आ रही नई मुफासा SUV, जानिए इसकी खासियत  हुंडई मोटर कंपनी
    स्कोडा स्लाविया और कुशाक का नया 1.5L एम्बिशन मॉडल हुआ लॉन्च, जानिए इनके फीचर्स  स्कोडा कार
    टेस्ला मॉडल 3 को टक्कर देने के लिए तैयार मर्सिडीज, लेकर आ रही नई कार लग्जरी कार
    जेनेसिस लेकर आ रही कई लग्जरी गाड़ियां, भारत में असेम्बल होंगे आगामी मॉडल   हुंडई मोटर कंपनी

    सेमीकंडक्टर

    भारत में साल के अंत तक शुरू हो सकता है पहला सेमीकंडक्टर निर्माण केंद्र केंद्र सरकार
    महिंद्रा थार और बोलेरो खरीदना हुआ महंगा, कीमतों में हुई इतनी बढ़ोतरी महिंद्रा एंड महिंद्रा
    गुजरात में वेदांता-फॉक्सकॉन के सेमीकंडक्टर संयंत्र लगाने पर विवाद क्यों हो रहा है? गुजरात
    अब सेमीकंडक्टर निर्माण में आत्मनिर्भर होगा भारत, गुजरात में लगेगा संयंत्र गुजरात

    ऑटो की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Auto Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023