NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इलेक्ट्रिक वाहन
    दोपहिया वाहन
    लेटेस्ट कार
    लेटेस्ट बाइक्स
    ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / महिंद्रा स्कार्पियो-N और XUV700 के लिए रिकॉल जारी, इस कारण वापस बुलाई जा रहीं 19,000 गाड़ियां
    ऑटो

    महिंद्रा स्कार्पियो-N और XUV700 के लिए रिकॉल जारी, इस कारण वापस बुलाई जा रहीं 19,000 गाड़ियां

    महिंद्रा स्कार्पियो-N और XUV700 के लिए रिकॉल जारी, इस कारण वापस बुलाई जा रहीं 19,000 गाड़ियां
    लेखन अविनाश
    Dec 01, 2022, 11:45 am 1 मिनट में पढ़ें
    महिंद्रा स्कार्पियो-N और XUV700 के लिए रिकॉल जारी, इस कारण वापस बुलाई जा रहीं 19,000 गाड़ियां
    महिंद्रा स्कार्पियो-N के लिए रिकॉल जारी (तस्वीर: महिंद्रा)

    दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी XUV700 और स्कॉर्पियो-N के लिए रिकॉल जारी किया है। कंपनी ने स्कॉर्पियो-N की 6,618 यूनिट्स और XUV700 की 12,566 यूनिट्स को गियर रबर बेलो में खराबी के कारण वापस बुलाया है, जो बेल हाउसिंग के अंदर मैकेनिकल पार्ट्स को धूल और नमी से बचाता है। स्कॉर्पियो-N को पहली बार किसी खराबी के कारण वापस बुलाया जा रहा है, जबकि पिछले पांच महीने में XUV700 के लिए यह तीसरा रिकॉल है।

    प्रभावित गाड़ियों को मुफ्त में ठीक करेगी कंपनी

    महिंद्रा 1 जुलाई, 2022 से 11 नवंबर, 2022 के बीच बनी सभी मैनुअल ट्रांसमिशन वाली XUV700 और महिंद्रा स्कॉर्पियो-N को वापस बुला रही है। इस समस्या को ठीक करने के लिए कंपनी कार मालिकों से संपर्क करेगी और खराब पुर्जे को मुफ्त में बदलेगी। ग्राहक अपने नजदीकी डीलरशिप से वाहन की जांच करवा सकते हैं और रबर बेलो खराब होने के स्थिति में मुफ्त में इसे बदलवा भी सकते हैं।

    कुछ दिन पहले ही वापस बुलाई गई थी XUV700

    हाल ही में XUV700 की कई यूनिट्स के सस्पेंशन से आवाज आने की समस्या सामने आई थी। इस वजह से सस्पेंशन टूटने का खतरा हो सकता था । इसलिए कंपनी ने जनवरी से मार्च 2022 तक बनी सभी XUV700 के लिए रिकॉल जारी किया था।

    महिंद्रा XUV700

    महिंद्रा XUV700 के डिजाइन की बात करें तो इसमें काफी कुछ नया देखने को मिलता है, जैसे- नया ग्रिल डिजाइन, बड़े C-आकार के DRL के साथ नई हेडलाइट्स जो बंपर तक आती हैं, बड़े टेल-लाइट्स और ट्विन फाइव-स्पोक अलॉय व्हील्स। साथ ही इसमें स्मार्ट डोर हैंडल्स भी हैं। इसमें डीजल और पेट्रोल इंजन के विकल्प मिलते हैं। डीजल मॉडल में 2.0-लीटर वाला 4-सिलिंडर m-हॉक इंजन को जोड़ा गया है। दूसरा इसमें 2.0-लीटर का 4-सिलिंडर वाला टर्बो-इंजन दिया गया है।

    महिंद्रा स्कॉर्पियो-N

    महिंद्रा स्कॉर्पियो-N को बॉक्सी लुक दिया गया है, जिसमें वर्टिकल स्लैट्स के साथ नए डिजाइन के ग्रिल, मस्कुलर बोनट, बम्पर-माउंटेड DRLs के साथ LED और बड़े एयर डैम दिए गए हैं। 2022 महिंद्रा स्कॉर्पियो-N में BS6 मानकों को पूरा करने वाला 2.0-लीटर m-स्टैलियन पेट्रोल इंजन दिया जायेगा, जो 200hp की पावर और 320Nm टॉर्क जनरेट करता है। दूसरा इसमें 2.2-लीटर m-हॉक डीजल इंजन का विकल्प दिया गया है।

    क्या है इनकी कीमत?

    महिंद्रा XUV700 के बेस मॉडल की कीमत 13.18 लाख और टॉप मॉडल की कीमत 24.58 लाख रुपये है। वहीं, महिंद्रा स्कॉर्पियो-N के बेस Z2 पेट्रोल मॉडल की कीमत 11.99 लाख रुपये है, जो टॉप मॉडल के लिए 19.49 लाख तक जाती है।

    क्या है रिकॉल पॉलिसी?

    बीते साल परिवहन मंत्रालय ने मोटर वाहन एक्ट (1988) में संशोधन कर वाहन कंपनियों के लिए रिकॉल पॉलिसी को अनिवार्य कर दिया था। इसके तहत ग्राहक व्हीकल रिकॉल पोर्टल के जरिए वाहनों से जुड़ी गड़बड़ियों की शिकायत कर सकते हैं। वहीं, गड़बड़ी पाए जाने पर वाहन निर्माता को अनिवार्य रूप से वाहन रिकॉल जारी करना होगा। अगर कोई कंपनी रिकॉल करने से मना करती है तो उस पर 10 लाख से लेकर एक करोड़ रुपये का जुर्माना लग सकता है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    वाहन रिकॉल
    महिंद्रा एंड महिंद्रा
    महिंद्रा XUV700
    महिंद्रा स्कॉर्पियो-N

    ताज़ा खबरें

    आरोन फिंच की जगह ये खिलाड़ी बन सकते हैं टी-20 में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान  आरोन फिंच
    वैलेंटाइन वीक पर रिलीज हुईं इन पांच बॉलीवुड फिल्मों ने किया था बॉक्स ऑफिस पर कमाल वैलेंटाइन डे
    महिला टी-20 विश्व कप: जेमिमा रोड्रिगेज का कैसा रहा है टूर्नामेंट में प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  जेमिमा रोड्रिगेज
    BMW X5 और X6 हाइब्रिड इंजन के साथ जल्द होंगी लॉन्च, जानिए इनके फीचर्स  BMW कार

    वाहन रिकॉल

    मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा में आई खराबी, वापस बुलाई जा रही 11,177 गाड़ियां मारुति सुजुकी
    मारुति सुजुकी ने वापस बुलाई 17,362 गाड़ियां, लिस्ट में ब्रेजा और ग्रैंड विटारा भी शामिल रिकॉल
    टोयोटा अर्बन क्रूजर हाईराइडर के लिए रिकॉल जारी, यह खराबी बनी वजह टोयोटा अर्बन क्रूजर हाईराइडर
    मारुति सुजुकी ने वापस बुलाई 9,125 गाड़ियां, लिस्ट में ब्रेजा और अर्टिगा भी शामिल मारुति सुजुकी स्विफ्ट

    महिंद्रा एंड महिंद्रा

    महिंद्रा XUV300 बनाम नई हुंडई वेन्यू: जानिए कौन सी गाड़ी है आपके लिए बेस्ट   महिंद्रा XUV300
    महिंद्रा XUV400 को पसंद कर रहे लोग, पांच दिनों में बुक हुईं 10,000 यूनिट्स   महिंद्रा XUV400
    महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक SUV हुई महंगी, जानिए क्या है इसकी नई कीमत  महिंद्रा की कारें
    महिंद्रा XUV400 की बुकिंग शुरू, टाटा नेक्सन को टक्कर देने लॉन्च हुई है यह इलेक्ट्रिक कार महिंद्रा की कारें

    महिंद्रा XUV700

    महिंद्रा XUV700 के मुकाबले कितनी दमदार है टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस? तुलना से समझिये टोयोटा
    पैसेंजर वाहनों का वेटिंग पीरियड बढ़ रहा, 7.4 लाख गाड़ियों की डिलीवरी बाकी वेटिंग पीरियड
    महिंद्रा अल्टुरस G4 SUV का उत्पादन हुआ बंद, कंपनी ने वेबसाइट से हटाया महिंद्रा अल्टुरस G4
    XUV700 को एक बार फिर वापस बुला रही महिंद्रा, सस्पेंशन में आई खराबी महिंद्रा एंड महिंद्रा

    महिंद्रा स्कॉर्पियो-N

    महिंद्रा स्कॉर्पियो-N SUV हुई महंगी, कंपनी ने एक लाख रुपये तक बढ़ाए दाम महिंद्रा एंड महिंद्रा
    महिंद्रा स्कार्पियो-N में शामिल हुए पांच नए ट्रिम्स, जानिए इनकी खासियत कार न्यूज
    महिंद्रा स्कार्पियो-N को ग्लोबल NCAP में मिली 5-स्टार रेटिंग क्रैश टेस्ट
    टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस बनाम महिंद्रा स्कॉर्पियो-N: जानिए कौन सी गाड़ी है आपके लिए बेस्ट कार की तुलना

    ऑटो की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Auto Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023