Page Loader
महिंद्रा की SUVs की बिक्री में आया जबरदस्त उछाल, जानिए फरवरी में कितनी बढ़ी 
महिंद्रा ने पिछले महीने 42,401 SUVs बेची हैं (तस्वीर: महिंद्रा)

महिंद्रा की SUVs की बिक्री में आया जबरदस्त उछाल, जानिए फरवरी में कितनी बढ़ी 

Mar 01, 2024
02:46 pm

क्या है खबर?

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने पिछले महीने की अपनी वाहन बिक्री रिपोर्ट जारी कर दी है। सेल्स रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने कुल बिक्री में सालाना आधार पर 24 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। वाहन निर्माता ने फरवरी में 72,923 की बिक्री हासिल की थी। इसकी तुलना में पिछले साल इसी महीने 58,801 वाहन बेचे गए हैं। यूटिलिटी वाहनों की बिक्री फरवरी, 2023 की 30,358 से सालाना आधार पर 40 फीसदी बढ़कर पिछले महीने 42,401 हो गई है।

बिक्री आंकड़े 

जनवरी में ऐसी रही है बिक्री 

जनवरी में महिंद्रा के बिक्री आंकड़े देखें तो इस दौरान सभी वाहनों की बिक्री 73,944 रही, जो 2023 के इसी महीने में बिकी 64,335 की तुलना में सालाना आधार पर 15 फीसदी ज्यादा थी। इस दौरान कार निर्माता ने 31 फीसदी की बढ़त के साथ 43,068 स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन (SUV) बेची, जो पिछले साल इसी महीने में 32,915 बिकी थीं। इसके अलावा इस दौरान कमर्शियल वाहन सेगमेंट में बिक्री आंकड़ा 23,481 रहा है।

बेस्ट सेलिंग मॉडल 

इन मॉडल्स का रहा बिक्री में अहम योगदान 

कंपनी के अनुसार, इस बिक्री में महिंद्रा स्कॉर्पियो-N और स्कॉर्पियो क्लासिक की अहम भागीदारी रही है। लॉन्च होने के लगभग 2 साल बाद भी स्कॉर्पियो रेंज की 1 लाख से अधिक बुकिंग लंबित हैं। दोनों मॉडल्स को हर महीने लगभग 16,000 बुकिंग मिलती है। महिंद्रा बोलेरो भी कार निर्माता के सबसे लोकप्रिय मॉडल में से एक है, जिसे हर महीने 11,000 बुकिंग मिलती है। XUV300 और XUV400 को हर महीने लगभग 9,000 और XUV700 को 7,000 बुकिंग मिलती है।