LOADING...
महिंद्रा की नई SUV टेस्टिंग के दौरान आई नजर, जानिए कैसा होगा लुक 
महिंद्रा की नई SUV का डिजाइन BEV कॉन्सेप्ट पर आधारित होगा (तस्वीर: ट्विटर@banikalra)

महिंद्रा की नई SUV टेस्टिंग के दौरान आई नजर, जानिए कैसा होगा लुक 

Jun 09, 2023
10:31 am

क्या है खबर?

दिग्गज वाहन निर्माता महिंद्रा एंड महिंद्रा एक नई कार पर काम कर रही है। यह एक नई XUV500 या नई महिंद्रा BE.05 इलेक्ट्रिक SUV हो सकती है। हाल ही में इस गाड़ी के टेस्ट म्यूल को चेन्नई में स्पाॅट किया गया है, जिसका डिजाइन BEV पर आधारित नजर आता है। इसे स्मूथ पैनलिंग और तराशे हुए शार्प कर्व के साथ C-शेप्ड LED DRLs, स्कल्प्टेड टेपरिंग बोनट और नए एलॉय व्हील के साथ स्पोर्टी लुक दिया गया है।

खासियत 

नई SUV में मिलेंगे ये फीचर्स 

महिंद्रा की नई गाड़ी में 2 बड़े टचस्क्रीन और स्पोर्टी टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया जा सकता है। SUV में एक एयरक्रॉफ्ट शैली का बड़ा गियर सलेक्टर और एक रोटरी कंट्रोल डायल मिलेगा। वहीं चारों ओर प्रीमियम अपहोल्स्ट्री और सॉफ्ट-टच सरफेस जैसी सुविधा के साथ यह 5 राडार-1 विजन ADAS आर्किटेक्चर से लैस होगी। यह BE.05 हुई तो इसमें करीब 400-500 किलोमीटर की रेंज देने की क्षमता मिल सकती है, जो 60-80kWh LFP बैटरी पैक से संचालित होगी।