Page Loader
आइकॉनिक कार: महिंद्रा मेजर रही है आम लोगों से लेकर पुलिस तक की चहेती गाड़ी    
महिंद्रा मेजर ऑफ-रोडिंग क्षमता के कारण ग्रामीण इलाकों में जबरदस्त लोकप्रिय हुई थी

आइकॉनिक कार: महिंद्रा मेजर रही है आम लोगों से लेकर पुलिस तक की चहेती गाड़ी    

Jul 17, 2023
09:50 am

क्या है खबर?

महिंद्रा एंड महिंद्रा की जीप मॉडल में आइकॉनिक कार महिंद्रा मेजर ने एक दशक तक गांव से लेकर शहरों तक राज किया है। आम लोगों ही नहीं सेना और पुलिस महकमा भी इसकी दमदार ऑफ-रोडिंग क्षमता का दीवाना था। 2000 में लॉन्च की गई मेजर कंपनी की CJ सीरीज की आखिरी कार थी। इस गाड़ी ने उन लोगों की जरूरतों को पूरा किया, जिनका वास्ता उबड़-खाबड़ रास्तों से पड़ता था। इसलिए यह 'अर्बन किंग' के नाम से जानी गई।

खासियत 

2010 में बंद हो गई महिंद्रा मेजर 

महिंद्रा मेजर सरल, बॉक्सी डिजाइन में 4-व्हील-ड्राइव सिस्टम के साथ आती थी, जिसमें स्टाइल से ज्यादा क्षमता पर जोर दिया गया। इसमें बॉडी-ऑन-फ्रेम निर्माण और लीफ-स्प्रिंग सस्पेंशन दिया गया, जो इसकी मजबूती और ऑफ-रोड क्षमताओं को बढ़ाती थी। बुनियादी इंटीरियर के साथ इसमें सॉफ्ट-टॉप कन्वर्टिबल और वैकल्पिक एयर कंडीशनिंग के साथ हार्डटॉप वर्जन मिलता था। 2010 में बंद हुई इस गाड़ी में 2.5-लीटर डीजल इंजन (62hp/182Nm) का इंजन दिया गया था।