
महिंद्रा की बिक्री में स्कॉर्पियो रेंज का दबदबा, जानिए मॉडलवार बिक्री
क्या है खबर?
महिंद्रा एंड महिंद्रा मई में कार बिक्री के लिहाज से दूसरी सबसे बड़ी कंपनी रही है। इस दौरान उसने 52,431 गाड़ियां बेची, जो मई, 2024 में बिकीं 43,218 से 21 फीसदी अधिक है। पिछले महीने महिंद्रा स्कॉर्पियो रेंज (क्लासिक और स्कॉर्पियो-N) सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल रहा। इसकी बिक्री 5 फीसदी की सालाना वृद्धि के साथ 13,717 से बढ़कर 14,401 हो गई। महिंद्रा थार 10,703 बिक्री के साथ दूसरे पायदान पर रही है, जिसकी बिक्री पिछले 5,750 रही थी।
महिंद्रा बोलेरो
महिंद्रा बोलेरो का तीसरे पायदान पर कब्जा
महिंद्रा बोलेरो अभी भी लोकप्रिय मॉडल बना हुआ है, जो पिछले महीने कंपनी की बिक्री सूची में तीसरे स्थान पर रही है। मई में इसे 8,942 खरीदार मिले हैं, जो पिछले साल इसी महीने में बिकीं 8,026 की तुलना में 11 फीसदी अधिक है। दूसरी तरफ चौथे पायदान पर रही महिंद्रा XUV3X0 की मांग में कमी दर्ज हुई है। इस गाड़ी की बिक्री मई, 2024 की 10,000 से 20 फीसदी घटकर 7,952 रह गई।
अन्य मॉडल
अन्य मॉडल्स के कैसे रहे बिक्री आंकड़े?
पिछले महीने कंपनी की बिक्री में सबसे ज्यादा योगदान देने के मामले में महिंद्रा XUV700 5वें पायदान पर रही है। मई में इस गाड़ी ने 6,435 गाड़ियों की बिक्री दर्ज की है, जो पिछले साल की 5,008 से सालाना आधार पर 28 फीसदी की वृद्धि है। इसी प्रकार 2,815 बिक्री के साथ XEV 9e छठे और 1,206 बिक्री के साथ BE6 7वें पायदान पर रही है, जबकि XUV400 को 287 और मराजो को 4 ग्राहक मिले हैं।