Page Loader
महिंद्रा ला रही नई छोटी SUV, टेस्टिंग के दौरान पहली बार दिखी झलक 
महिंद्रा की नई माइक्रो SUV का डिजाइन इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट पर आधारित होगा (तस्वीर:ट्विटर@manav_sinha)

महिंद्रा ला रही नई छोटी SUV, टेस्टिंग के दौरान पहली बार दिखी झलक 

May 24, 2023
04:42 pm

क्या है खबर?

दिग्गज वाहन निर्माता महिंद्रा एंड महिंद्रा एक नई SUV पर काम कर रही है। इसे पहली बार टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। सामने आई तस्वीरों से पता चलता है कि यह एक सब-4-मीटर SUV हो सकती है। कंपनी इसे नेक्स्ट जनरेशन KUV NXT या नए मॉडल के रूप में उतारेगी। नई गाड़ी को महिंद्रा XUV300 से नीचे और KUV 100 से ऊपर रखा जाएगा और इसका नाम XUV 200 रखा जा सकता है।

डिजाइन 

EV कॉन्सेप्ट से प्रेरित होगा नई SUV का डिजाइन 

महिंद्रा की माइक्रो SUV का डिजाइन कंपनी के EV कॉन्सेप्ट से प्रेरित हो सकता है। इसका टेस्ट म्यूल पूरी तरह से आवरण से ढका होने के बावजूद, इसमें रियर प्रोफाइल विंडशील्ड पर E20 फ्यूल स्टिकर के साथ हाई माउंटेड स्टॉप लैंप, एक इंटीग्रेटेड स्पॉइलर दिखाया दिया है। साथ ही इसमें चंकी बम्पर पर वर्टिकल पोजिशनिंग टेल लैंप, झुका हुआ बोनट, एक रेक्ड फ्रंट विंडशील्ड दिया गया है। इसे 1.2-लीटर NA पेट्रोल इंजन के साथ उतारा जा सकता है।