LOADING...
महिंद्रा की इलेक्ट्रिक SUVs पर मिलेगी 4 लाख रुपये तक की छूट, जानिए मॉडलवार ऑफर
महिंद्रा की इलेक्ट्रिक SUVs पर जबरदस्त छूट मिल रही है

महिंद्रा की इलेक्ट्रिक SUVs पर मिलेगी 4 लाख रुपये तक की छूट, जानिए मॉडलवार ऑफर

Mar 24, 2026
01:01 pm

क्या है खबर?

महिंद्रा एंड महिंद्रा अपने इलेक्ट्रिक वाहन पोर्टफोलियो पर 4 लाख रुपये तक की भारी छूट दे रही है, जिसमें XEV 9e, BE 6 और XUV400 EL प्रो शामिल हैं। मॉडलवार ऑफर की बात करें तो महिंद्रा XEV 9e पर 1.4 लाख रुपये तक की नकद छूट मिल रही है। इस इलेक्ट्रिक SUV में 2 बैटरी विकल्प- 59kWh और 79kWh उपलब्ध हैं और यह केवल रियर-व्हील ड्राइव (RWD) सेटअप में उपलब्ध है। इसकी शुरुआती कीमत 21.90 लाख रुपये है।

BE 6

महिंद्रा BE 6 की कीमत: 19.65 लाख रुपये

महिंद्रा BE 6 पर 2 लाख रुपये तक की नकद छूट मिल रही है। स्टैंडर्ड BE 6 को 2 बैटरी पैक विकल्पों- 59kWh और 79kWh में उपलब्ध है। इसमें रियर-व्हील ड्राइव वाला सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर सेटअप है, जो 59kWh के बैटरी पैक विकल्प में 227.9bhp की पावर और 380Nm का टॉर्क देता है, जबकि 79kWh बैटरी पैक विकल्प में 281.6bhp की पावर और 380Nm का टॉर्क उत्पन्न करता है। इस इलेक्ट्रिक कार की शुरुआती कीमत 19.65 लाख रुपये है।

XUV 400 EL प्रो

महिंद्रा XUV 400 EL प्रो की कीमत: 17.49 लाख रुपये

कंपनी की सभी इलेक्ट्रिक कारों में से XUV 400 EL प्रो पर सबसे अधिक छूट मिल रही है। इस पर 4 लाख रुपये तक की छूट उपलब्ध है। यह इलेक्ट्रिक SUV दो अलग-अलग बैटरी विकल्पों- 34.5kWh और 39.4kWh के साथ आती है। इनकी रेंज क्रमशः 359 किलोमीटर और 456 किलोमीटर है। दोनों वेरिएंट में एक ही इलेक्ट्रिक मोटर लगी है, जो 147.5bhp की पावर और 310Nm का टॉर्क उत्पन्न करती है। इसकी शुरुआती कीमत 17.49 लाख रुपये (कीमतें, एक्स-शोरूम) है।

Advertisement