Page Loader
महिंद्रा की इन गाड़ियों पर लाखों की मिल रही छूट, जानिए किस पर कितनी 
महिंद्रा XUV300 का स्टॉक खत्म करने के लिए इस पर लाखों की छूट दी जा रही है (तस्वीर: एक्स/@RomeoRangeover)

महिंद्रा की इन गाड़ियों पर लाखों की मिल रही छूट, जानिए किस पर कितनी 

Feb 06, 2024
05:51 pm

क्या है खबर?

महिंद्रा एंड महिंद्रा अपनी XUV300 फेसलिफ्ट को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इससे पहले डीलर गाड़ी के पुराने मॉडल का स्टॉक खत्म करने के लिए इस महीने जबरदस्त छूट दे रहे हैं। इस ऑफर में नकद छूट, एक्सचेंज बोनस, कॉर्पोरेट छूट, एक्सेसरीज और एक्सटेंडेड वारंटी के रूप में मिलेगी। महिंद्रा XUV300 (2023 मॉडल) के डीजल इंजन वाले टॉप-स्पेक W8 पर 1.82 लाख रुपये तक की छूट मिल रही है, जबकि 2024 मॉडल पर यह 1.57 लाख रुपये है।

वेरिएंट्स पर छूट 

XUV300 के इन वेरिएंट्स पर होगी इतनी बचत 

महिंद्रा XUV300 TGDi रेंज-टॉपिंग और पेट्रोल W8 (O) ट्रिम (2023 मॉडल) पर क्रमशः 1.75 लाख रुपये और 1.73 लाख रुपये तक की बचत का मौका है। साथ ही इन ट्रिम्स के 2024 मॉडल्स पर क्रमशः 1.5 लाख रुपये और 1.48 लाख रुपये का फायदा उठा सकते हैं। पावरट्रेन के आधार पर W6 ट्रिम्स पर 94,000 रुपये से 1.33 लाख रुपये के बीच छूट है, जबकि W4 और W2 वेरिएंट पर क्रमशः 73,000 रुपये तक और 45,000 रुपये की छूट है।

महिंद्रा XUV400 

XUV400 पर इस महीने बढ़ गई छूट 

महिंद्रा XUV400 पर भी फरवरी में भारी छूट मिल रही है। यह ईयर एंड ऑफर 4.2 लाख रुपये से भी ज्यादा हो गई है। 34.5kWh बैटरी और 3.2kW चार्जर के साथ 2023 की XUV400 EC, 7.2kW चार्जर (ESC के बिना) के साथ EC और 39.4kWh बैटरी, 7.2kW चार्जर वाले EL (ESC के बिना) पर 4.4 लाख रुपये तक की छूट है। ESC के साथ आने वाले XUV400 EL ट्रिम पर 3.4 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं।