Page Loader
महेंद्र सिंह धोनी के गैराज में है विंटेज और महंगी कारों की भरमार, देखकर चौंक जाएंगे 
महेंद्र सिंह धोनी के गैराज में कई विंटेज और महंगी कारें शामिल हैं (तस्वीर: सिट्रॉन)

महेंद्र सिंह धोनी के गैराज में है विंटेज और महंगी कारों की भरमार, देखकर चौंक जाएंगे 

Jul 07, 2024
02:59 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व महान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज (7 जुलाई) को अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। क्रिकेट के मैदान पर कैप्टन कूल के नाम से मशहूर धोनी सड़क पर रफ्तार और रोमांच पसंद करते हैं। कार और बाइक चलाने की दीवानगी उनके गैराज को देखने से ही पता चलती है। उनके पास महंगी और विंटेज कारों का जबरदस्त कलेक्शन है, जिसे देखकर आप भी चौंक जाएंगे। आइये जानते हैं उनके बेड़े में कौन-कौनसी गाड़ियां शामिल हैं।

विंटेज कारें 

विंटेज कार खरीदने का है शौक 

धोनी के गैराज में विंटेज कार कलेक्शन में निसान जोंगा (10 लाख रुपये), फोर्ड मस्टैंग 429 फास्टबैक (85 लाख रुपये), लैंड रोवर सीरीज-3 (25 लाख रुपये), रोल्स रॉयस सिल्वर शैडो (1.6 करोड़ रुपये) और एम्बेसडर शामिल हैं। सन्यास से ठीक पहले पूर्व क्रिकेटर ने एक नीलामी में पोंटियाक फायरबर्ड ट्रांस AM को 68 लाख रुपये की कीमत में खरीदा था। इसके अलावा उनके बेड़े में हमर H2 (75 लाख रुपये), लैंड रोवर फ्रीलैंडर (44.41 लाख रुपये) भी शामिल हैं।

महंगी कारें 

महंगी गाड़ियों में शामिल हैं ये मॉडल 

धोनी के कार कलेक्शन में महंगी गाड़ियां देखें तो ऑडी Q7 (88.33 लाख रुपये), फेरारी 599 GTO (3.57 करोड़ रुपये), जीप ग्रैंड चेरोकी ट्रैकहॉक (75.15 लाख रुपये), GMC सिएरा (53 लाख रुपये) शामिल हैं। साथ ही मर्सिडीज-बेंज ब्रांड की GLS 350D (1.05 करोड़ रुपये), AMG G63 (3.80 करोड़ रुपये), मर्सिडीज बेंज GLE के अलावा मित्सुबिशी पजेरो SFX, ग्रैंड पोर्शे 911 जैसे मॉडल भी हैं। इसके अलावा इलेक्ट्रिक कार किआ EV6 (64 लाख रुपये) भी खरीदी है।

हत्प्रभ 

कलेक्शन देख चौंक गए थे वेंकेटेश प्रसाद 

पिछले साल जुलाई में पूर्व क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद जब धोनी से मिलने रांची पहुंचे तो उनका कार-बाइक कलेक्शन देखकर चौंक गए। एक शोरूम से ज्यादा गाड़ी और मोटरसाइकिल देख एकबार तो उन्हें भी यकीन नहीं हुआ कि यह धोनी ने खरीदी हैं। उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया था, जिसके साथ लिखा था, 'मैंने ऐसा पागपन पहले नहीं देखा। क्या कलेक्शन हैं और क्या कमाल के इंसान हैं धोनी। बस उस आदमी और उसके जुनून से अभिभूत हो गया।"

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें धोनी का कार-बाइक कलेक्शन