Page Loader
होंडा एक्टिवा 6G को कड़ी टक्कर देते हैं ये स्कूटर्स, खरीदने से पहले जरूर करें विचार

होंडा एक्टिवा 6G को कड़ी टक्कर देते हैं ये स्कूटर्स, खरीदने से पहले जरूर करें विचार

Mar 28, 2021
09:30 pm

क्या है खबर?

देश में दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी होंडा के एक्टिवा स्कूटर को काफी पसंद किया जाता है। 110cc सेगमेंट में आने वाले स्कूटर्स में यह सबसे शक्तिशली और दमदार स्कूटर है। इसका इंजन 7.68bhp की पावर के साथ 8.79Nm का टॉर्क देता है। इसकी शुरुआती कीमत 67,856 रुपये है। हालांकि, इस धांसू स्कूटर को टक्कर देने के लिए इस समय भारतीय बाजार में कई ऑप्शन्स उपलब्ध हैं। एक्टिवा 6G की जगह इन्हें खरीदने पर विचार किया जा सकता है।

#1

हीरो प्लेजर प्लस (Hero Pleasure Plus)

होंडा एक्टिवा 6G को कड़ी टक्कर देने वाले स्कूटर्स की लिस्ट में पहला नाम हीरो प्लेजर प्लस का है। इसकी कीमत 57,300-61,950 रुपये के बीच में है। इसमें 110cc का दमदार इंजन दिया गया है, जो 8bhp की पावर के साथ-साथ 8.7Nm का अधिकतम टॉर्क देता है। इसके फ्यूल टैंक की कैपेसिटी 4.8 लीटर है। इसके आगे और पीछे दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक की सुविधा दी गई है। यह 50 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है।

#2

हीरो मेस्ट्रो एज 110 (Hero Maestro Edge 110)

लिस्ट में दूसरा नाम हीरो के मेस्ट्रो एज 110 का है। यह भी होंडा एक्टिवा 6G को कड़ी टक्कर देता है। इसकी शुरुआती कीमत 64,894 रुपये है। इसमें BS6 110.9cc का इंजन दिया है, जो बाइक को 8bhp की पावर के साथ-साथ 8.75Nm का टॉर्क देता है। इसके भी दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। इसके फ्यूल टैंक में पांच लीटर फ्यूल आ जाता है। यह 45 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है।

#3

हीरो डियो (Hero Dio)

इस लिस्ट में अगला नाम भी हीरो मोटोकॉर्प के लोकप्रिय स्कूटर डियो का है। इसमें दिया गया 109.51cc का BS6 कंप्लायंट इंजन 7.65bhp की अधकितम पावर के साथ-साथ 9Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके फ्यूल टैंक में 5.3 लीटर फ्यूल आ जाता है। इसके भी आगे और पीछे दोनों पहिये डिस्क ब्रेक से लैस हैं। इसकी कीमत भारतीय बाजार में 66,133 से शुरु है। जानकारी के मुताबिक यह 48 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज दे सकता है।

#4

TVS जूपिटर (TVS Jupiter)

अब अगला नाम TVS जूपिटर का है। यह भी होंडा एक्टिवा 6G को कड़ी टक्कर देता है। इसकी शुरुआती कीमत 65,599 रुपये है। इसमें BS6 मानकों को पूरा करने वाला 109.07cc का इंजन दिया गया है, जो 7.3bhp की अधकितम पावर के साथ-साथ 8.4Nm का टॉर्क देता है। TVS जूपिटर 50 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देने में सक्षम है। इस स्कूटर के दोनों पहिये भी डिस्क ब्रेक से लैस हैं। इसके फ्यूल टैंक में छह लीटर फ्यूल आता है।

#5

TVS स्कूटी जेस्ट 110 (TVS Scooty Zest 110)

ऊपर बताए गए मॉडल्स के अलावा TVS स्कूटी जेस्ट 110 भी होंडा एक्टिवा 6G को कडी टक्कर देती है। इसके बेस मॉडल की कीमत 62,595 रुपये है। इसमें दिया गया BS6 कंप्लायंट 109.7cc का इंजन दिया गया है, जो 7.7bhp की पावर के साथ-साथ 8.8Nm का टॉर्क देता है। इसके फ्यूल टैंक में पांच लीटर फ्यूल आ सकता है। यह 46.5 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है। इसके भी दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक दिए गए हैं।