LOADING...
लैंड रोवर डिस्कवरी को पूरी तरह बदलने की तैयारी, मिल सकते हैं कई पावरट्रेन विकल्प 
लैंड रोवर डिस्कवरी को पेट्रोल, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन विकल्प में आ सकती है (तस्वीर: एक्स/@AarizRizvi)

लैंड रोवर डिस्कवरी को पूरी तरह बदलने की तैयारी, मिल सकते हैं कई पावरट्रेन विकल्प 

Aug 31, 2024
10:21 am

क्या है खबर?

जगुआर लैंड रोवर (JLR) अपनी डिस्कवरी SUV को पूरी तरह से बदलने की तैयारी कर रही है। मौजूदा लैंड रोवर डिस्कवरी 2017 से बिक्री पर है और यह लैंड रोवर लाइनअप में सबसे पुराना मॉडल है। छठी जनरेशन की डिस्कवरी बदले हुए लुक के साथ पेट्रोल, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन विकल्प में आ सकती है। दरअसल, लैंड रोवर डिफेंडर के बाद डिस्कवरी SUV की बिक्री में बड़ी गिरावट आई है, जिसे बढ़ाने के लिए नया बदलाव किया जा रहा है।

डिजाइन 

डिस्कवरी में मिलेगा MPV जैसा डिजाइन 

नई डिस्कवरी में कुछ MPV जैसे डिजाइन एलिमेंट मिल सकते हैं, जो इसे फॉक्सवैगन ID बज के साथ मुकाबला करने में सक्षम बनाएगी। यह MLA प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी, जो मौजूदा रेंज रोवर में काम लिया जाता है। यह प्लेटफॉर्म पेट्रोल, डीजल, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन को समायोजित कर सकता है। JLR ने 2026 तक 6 लैंड रोवर इलेक्ट्रिक कार उतारने की पुष्टि की है, जिनमें से डिस्कवरी एक होगी। डिफेंडर ऑक्टा की तरह ही इसका भी परफॉर्मेंस वेरिएंट होगा।

लॉन्चिंग 

नई डिफेंडर अगले साल हो सकती है पेश 

नई डिस्कवरी की शुरुआत के लिए कोई समय-सीमा तय नहीं की है। उम्मीद है कि 2025 में किसी समय बिल्कुल नई रेंज रोवर EV पेश किए जाने के बाद नई डिफेंडर लाइनअप वैश्विक स्तर पर पेश हो सकती है। बता दें, डिस्कवरी लाइनअप में सबसे धीमी गति से बिकने वाली SUV में से एक रही है। पिछले साल वैश्विक स्तर पर इसकी 16,750 गाड़ियां बेची गईं, जबकि इसकी तुलना में JLR ने 1.10 लाख डिफेंडर बेची हैं।