Page Loader
लैंड रोवर डिफेंडर को नए रूप में लाने की चल रही तैयारी
जगुआर लैंड रोवर अपनी डिफेंडर SUV की सफलता के बाद इसे नए रूप मे लाएगी (तस्वीर: लैंड रोवर)

लैंड रोवर डिफेंडर को नए रूप में लाने की चल रही तैयारी

Mar 19, 2023
10:50 am

क्या है खबर?

जगुआर लैंड रोवर अपनी डिफेंडर SUV के पुराने मॉडल को छोटे आकार में आधुनिक रूप देने जा रही है। 2020 में लॉन्च हुई लैंड रोवर डिफेंडर को मिली उम्मीद से अधिक सफलता को भुनाते हुए यह कदम उठाया जा रहा है। इस SUV के मौजूदा मॉडल 90, 110 और 130 बॉडी स्टाइल में आते हैं। नया मॉडल इनसे छोटा होगा, जिसका खुलासा अभी नहीं हुआ है। इसकी क्षमता, इंजन और तकनीक अन्य मॉडल डिस्कवरी, रेंज रोवर स्पोर्ट के समान होंगे।

इलेक्ट्रिक 

डिफेंडर का ऑल-इलेक्ट्रिक वेरिएंट हो सकता है अगला कदम 

कंपनी डिफेंडर को ऑल-इलेक्ट्रिक मॉडल बनाने की दिशा में भी सोच रही है। कंपनी सूत्रों के अनुसार, इसका निर्णय केवल बाजार की मांग के आधार पर नहीं, बल्कि उत्सर्जन मानकों को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा। कंपनी पहले से ही PHEV वेरिएंट को केवल 43 किलोमीटर की इलेक्ट्रिक रेंज पर पेश कर रही है। बता दें, मर्सिडीज-बेंज G-क्लास और जीप जैसे प्रतिद्वंद्वी पहले ही ऑल-इलेक्ट्रिक वेरिएंट पर काम कर रहे हैं।