Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / ऑटो की खबरें / तस्वीरों में दिखी लैंड रोवर डिफेंडर 130, जबरदस्त फीचर्स के साथ जल्द होगी लॉन्च
ऑटो

तस्वीरों में दिखी लैंड रोवर डिफेंडर 130, जबरदस्त फीचर्स के साथ जल्द होगी लॉन्च

तस्वीरों में दिखी लैंड रोवर डिफेंडर 130, जबरदस्त फीचर्स के साथ जल्द होगी लॉन्च
लेखन अविनाश
Jan 25, 2022, 10:58 am 3 मिनट में पढ़ें
तस्वीरों में दिखी लैंड रोवर डिफेंडर 130, जबरदस्त फीचर्स के साथ जल्द होगी लॉन्च
तस्वीरों में दिखी लैंड रोवर डिफेंडर 130

जगुआर लैंड रोवर अपनी डिफेंडर SUV के लॉन्ग-व्हीलबेस वेरिएंट पर काम कर रही है। इसे डिफेंडर 130 के नाम से जाना जाएगा। इसे साल के अंत में पेश किया जाएगा। इंटरनेट पर इस अपकमिंग कार की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिससे कार के डिजाइन और कुछ फीचर्स की जानकारी मिली है। तस्वीरों से पता चलता है कि यह कार काफी हद तक डिफेंडर 110 के समान दिखती है। आइए इसके बारे में जानते हैं।

डिजाइन
कैसा होगा कार का लुक?

डिजाइन की बात करें तो लैंड रोवर डिफेंडर 130 में मस्कुलर बोनट, सर्कुलर LED हेडलाइट्स के साथ डे टाइम रनिंग लाइट (DRL), स्लीक ग्रिल और नए और बड़े फ्रंट बंपर दिए गए हैं। इसके किनारे ऐरो कट डिजाइन, ORVM, लम्बी एल्पाइन विंडो और अलॉय व्हील उपलब्ध होंगे। पीछे की तरफ एक टेलगेट-माउंटेड स्पेयर व्हील और LED टेललाइट्स दिए गए हैं। डायमेंशन की बात करें तो यह 5,100mm लंबी होगी और इसका व्हीलबेस 3,020mm हो सकता है।

इंजन
कार में मिल सकता है तीन इंजनों का विकल्प

लैंड रोवर डिफेंडर 130 में 2.0-लीटर का 4-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड इंजन दिया जा सकता है जो 295.8hp की पावर और 400Nm का टॉर्क जनरेट करता है। साथ ही इसमें 3.0-लीटर इनलाइन-सिक्स इंजन का भी विकल्प मिलने की संभावना है जो 394.5hp की पावर और 550Nm का टॉर्क जनरेट करता है। रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें एक 5.0-लीटर सुपरचार्ज्ड V8 इंजन भी उपलब्ध हो सकता है जो 517.8hp की पावर और 846Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

फीचर्स
केबिन में मिल सकते हैं ये बेहतरीन फीचर्स

लैंड रोवर डिफेंडर 130 में एक शानदार 8-सीटर केबिन होने की संभावना है, जिसमें तीसरी पंक्ति में बैठने वालों के लिए दो साइड-फिटेड बेंच मिलेंगे। इसमें ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल और एक मल्टीफंक्शनल पावर स्टीयरिंग व्हील दिया जायेगा। कार में एंड्राइड ऑटो और ऐपल कारप्ले को सपोर्ट करने वाला एक 10.0-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी दिया जा सकता है। यात्रियों की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए इसमें छह एयरबैग, ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल और एक रियर-व्यू कैमरा दिया जा सकता है।

जानकारी
कितनी होगी कार की कीमत?

भारतीय बाजार में इस कार की कीमत और उपलब्धता की कोई भी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। हालांकि, अनुमान लगाया जा रहा है कि इसे लगभग 80.7 लाख रुपये की शुरूआती कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है।

लेटेस्ट कार
आ चुका है लैंड रोवर का 2022 वेरिएंट

जगुआर लैंड रोवर ने अपनी लेटेस्ट कार रेंज रोवर SUV के 2022 वेरिएंट को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने 2022 रेंज रोवर को अपनी नई मॉड्यूलर लॉन्गिट्यूडिनल आर्किटेक्चर (MLA) प्लेटफॉर्म पर बनाया है। ग्राहकों को इसमें दो प्लग-इन हाइब्रिड P440e और P510e, तीन पेट्रोल इंजन (P360, P400 और P530) और तीन डीजल इंजन (D250, D300, D350) के विकल्प मिलेंगे। केबिन में वेन्टीलेटेड सीटें, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, की-लेस एंट्री, पार्किंग सेंसर और रियर-व्हील स्टीयरिंग व्हील दिए गए हैं।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
अविनाश
अविनाश
Twitter
माखनलाल चतुर्वेदी विश्विद्यालय से अपनी पढ़ाई पूरी करने के साथ-साथ पत्रकारिता की क्षेत्र को परख रहा हूं। घूमना और पढ़ना पसंद है। गाड़ियों का शौक बचपन से रहा है इसलिए ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लिख रहा हूँ।
ताज़ा खबरें
ऑटोमोबाइल
जगुआर लैंड रोवर
लेटेस्ट कार
ताज़ा खबरें
बोलेरो से लेकर स्कॉर्पियो तक महिंद्रा की इन गाड़ियों पर मिल रहे हैं ऑफर्स
बोलेरो से लेकर स्कॉर्पियो तक महिंद्रा की इन गाड़ियों पर मिल रहे हैं ऑफर्स ऑटो
कश्मीरी पंडित की हत्या के बाद घाटी में कई जगह प्रदर्शन, पुलिस ने आंसू गैस छोड़ी
कश्मीरी पंडित की हत्या के बाद घाटी में कई जगह प्रदर्शन, पुलिस ने आंसू गैस छोड़ी देश
अपने स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 13 पर कैसे करें अपडेट? जानें स्टेप बाई स्टेप तरीका
अपने स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 13 पर कैसे करें अपडेट? जानें स्टेप बाई स्टेप तरीका टेक्नोलॉजी
भारत में 19 मई को लॉन्च होगा वनप्लस नॉर्ड 2T स्मार्टफोन, जानें क्या होगी कीमत
भारत में 19 मई को लॉन्च होगा वनप्लस नॉर्ड 2T स्मार्टफोन, जानें क्या होगी कीमत टेक्नोलॉजी
जानें कैसे रिस्टोर कर सकते है इंस्टाग्राम से मिटाई गई फोटोज, पोस्ट और स्टोरीज
जानें कैसे रिस्टोर कर सकते है इंस्टाग्राम से मिटाई गई फोटोज, पोस्ट और स्टोरीज टेक्नोलॉजी
ऑटोमोबाइल
रियर-व्हील-ड्राइव के साथ लॉन्च हुई नई टोयोटा फॉर्च्यूनर GR स्पोर्ट्स
रियर-व्हील-ड्राइव के साथ लॉन्च हुई नई टोयोटा फॉर्च्यूनर GR स्पोर्ट्स ऑटो
फोर्ड ने भारत में EV उत्पादन की योजना को ठंडे बस्ते में डाला
फोर्ड ने भारत में EV उत्पादन की योजना को ठंडे बस्ते में डाला ऑटो
नई टाटा नेक्सन EV मैक्स में पुरानी नेक्सन से क्या नया है?
नई टाटा नेक्सन EV मैक्स में पुरानी नेक्सन से क्या नया है? ऑटो
किआ EV6 से टाटा अल्ट्रोज, भारत में इसी साल लॉन्च होंगी ये इलेक्ट्रिक कारें
किआ EV6 से टाटा अल्ट्रोज, भारत में इसी साल लॉन्च होंगी ये इलेक्ट्रिक कारें ऑटो
मारुति अगस्त में लॉन्च कर सकती है न्यू जनरेशन ऑल्टो
मारुति अगस्त में लॉन्च कर सकती है न्यू जनरेशन ऑल्टो ऑटो
और खबरें
जगुआर लैंड रोवर
भारत में लॉन्च हुई जगुआर की शानदार i-पेस ब्लैक SUV, कीमत 1.08 करोड़ रुपये
भारत में लॉन्च हुई जगुआर की शानदार i-पेस ब्लैक SUV, कीमत 1.08 करोड़ रुपये ऑटो
धोनी ने खरीदी विंटेज लैंड रोवर सीरीज 3 स्टेशन वैगन, जाने क्यों है इतनी खास
धोनी ने खरीदी विंटेज लैंड रोवर सीरीज 3 स्टेशन वैगन, जाने क्यों है इतनी खास ऑटो
लग्जरी सेगमेंट में आ गई रेंज रोवर SUV, कीमत 2 करोड़ रुपये से ज्यादा
लग्जरी सेगमेंट में आ गई रेंज रोवर SUV, कीमत 2 करोड़ रुपये से ज्यादा ऑटो
लैंड रोवर लेकर आ रही है रेंज रोवर का SV वेरिएंट, जानिए क्यों है खास
लैंड रोवर लेकर आ रही है रेंज रोवर का SV वेरिएंट, जानिए क्यों है खास ऑटो
भारत में पांच वेरिएंट्स के साथ आएगी 2021 रेंज रोवर SUV, मिलेंगे कई और विकल्प
भारत में पांच वेरिएंट्स के साथ आएगी 2021 रेंज रोवर SUV, मिलेंगे कई और विकल्प ऑटो
और खबरें
लेटेस्ट कार
हाइब्रिड तकनीक के साथ भारत में लॉन्च हुई नई होंडा सिटी, कीमत 19.49 लाख रुपये
हाइब्रिड तकनीक के साथ भारत में लॉन्च हुई नई होंडा सिटी, कीमत 19.49 लाख रुपये ऑटो
भारत में शुरू हुई जीप मेरिडियन की बुकिंग, ऑफ-रोडिंग फीचर्स के साथ जून में होगी लॉन्च
भारत में शुरू हुई जीप मेरिडियन की बुकिंग, ऑफ-रोडिंग फीचर्स के साथ जून में होगी लॉन्च ऑटो
नाइट वेरिएंट में लॉन्च हुई हुंडई क्रेटा, इन फीचर्स से लैस है कार
नाइट वेरिएंट में लॉन्च हुई हुंडई क्रेटा, इन फीचर्स से लैस है कार ऑटो
एम्बिशन क्लासिक वेरिएंट में लॉन्च हुई स्कोडा कुशाक SUV, इन बेहतरीन फीचर्स से है लैस
एम्बिशन क्लासिक वेरिएंट में लॉन्च हुई स्कोडा कुशाक SUV, इन बेहतरीन फीचर्स से है लैस ऑटो
टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुई नई MG हेक्टर, इन फीचर्स के साथ आएगी कार
टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुई नई MG हेक्टर, इन फीचर्स के साथ आएगी कार ऑटो
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

ऑटो की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Auto Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल कांग्रेस समाचार भाजपा समाचार कोरोना वायरस कोरोना वायरस वैक्सीन उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव
पंजाब विधानसभा चुनाव उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 विधानसभा चुनाव हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022