Page Loader
लेम्बोर्गिनी उरुस परफॉर्मेंट SUV इस देश के पुलिस बेडे में शामिल, जानिए कितनी है कीमत
लेम्बोर्गिनी उरुस परफॉर्मेंट को दुबई पुलिस ने अपने बेडे में शामिल किया है (तस्वीर: लेम्बोर्गिनी)

लेम्बोर्गिनी उरुस परफॉर्मेंट SUV इस देश के पुलिस बेडे में शामिल, जानिए कितनी है कीमत

Jan 17, 2024
12:37 pm

क्या है खबर?

इटालियन सुपरकार निर्माता लेम्बोर्गिनी की दमदार उरुस परफॉर्मेंट SUV अब दुबई की पुलिस के बेडे में शामिल हो गई है। इस गाड़ी में कई बदलाव किए गए हैं, जो दुबई पुलिस को अपराधियों का पीछा कर उन्हें पकड़ने में मददगार साबित होंगे। नई लेम्बोर्गिनी उरुस परफॉर्मेंट को अमीरात के पर्यटन स्थलों और व्यस्त इलाकों में तैनात किया जाएगा। यह सार्वजनिक सुरक्षा में अहम भूमिका अदा करने के साथ पुलिस की प्रतिक्रिया क्षमताओं को बढ़ाएगी।

बदलाव 

उरुस परफॉर्मेंट में किए हैं ये बदलाव 

लेम्बोर्गिनी ने दुबई पुलिस की जरूरतों को पूरा करने के लिए उरुस परफॉर्मेंट में बदलाव किया है। इसके एक्सटीरियर को हरा और सफेद रंग दिया गया है और एक बख्तरबंद बंदूक बॉक्स, कम्यूनिकेशन उपकरण और प्राथमिक चिकित्सा के लिए एक डिफाइब्रिलेटर से लैस किया है। इसके अलावा, इस लेटेस्ट कार में पुलिस लोगों के साथ एक नीली 360-डिग्री LED लाइट बार और रियर स्पॉइलर पर एक इलेक्ट्रिक सायरन, फोल्ड-डाउन मैसेज डिस्प्ले दिया गया है।

स्पीड 

3.3 सेकंड में पकड़ लेगी 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार

उरुस परफॉर्मेंट में 4.0-लीटर ट्विन-टर्बोचार्ज्ड V8 इंजन दिया गया है, जो 666bhp की पावर और 850Nm का टॉर्क पैदा करने में सक्षम है। कंपनी का दावा है कि यह महज 3.3 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। इतना ही नहीं यह गाड़ी 306 किलोमीटर प्रति घंटा की टॉप स्पीड से दौड़ सकती है। भारतीय बाजार में लेम्बोर्गिनी उरुस परफॉर्मेंट की कीमत 4.22 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) है।