LOADING...
लेम्बोर्गिनी ने बिखेरा जलवा, 2021 में की अब तक की सबसे ज्यादा बिक्री
लेम्बोर्गिनी ने की अब तक की सबसे ज्यादा बिक्री

लेम्बोर्गिनी ने बिखेरा जलवा, 2021 में की अब तक की सबसे ज्यादा बिक्री

Jan 14, 2022
07:30 pm

क्या है खबर?

लग्जरी कार निर्माता लेम्बोर्गिनी ने 2021 की अपनी सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। सेमीकंडक्टर चिप की कमी के बावजूद कार निर्माता ने बीते साल अपनी अब तक की सबसे ज्यादा बिक्री की है। इसका अंदाजा इस बार से लगाया जा सकता है कि 2021 में इसकी इतनी मांग हुई कि साल 2022 के लिए भी यह लगभग पूरी तरह से बुक हो चुकी है। नए ऑर्डर के लिए आपको 2023 तक इंतजार करना पड़ सकता है।

सेल्स रिपोर्ट

क्या रही सेल्स रिपोर्ट?

रिपोर्ट के अनुसार लग्जरी कार सेगमेंट की बिक्री में कंपनी को सालाना आधार पर 13 प्रतिशत की बढ़त मिली है। लेम्बोर्गिनी ने पिछले साल कुल 8,405 यूनिट लग्जरी कारों की बिक्री की थी। अकेले भारत में इसकी 300 से ज्यादा गाड़ियां बिकी, जिनमें से उरुस सबसे लोकप्रिय है। वर्तमान ने लेम्बोर्गिनी के भारत में उरुस, हुराकन और काउंटैच कार बिक्री के लिए उपलब्ध है। इस तरह 2021 लेम्बोर्गिनी के लिए सबसे ज्यादा बिक्री वाला साल रहा।

बिक्री बढ़त

इन बाजारों में भी मिली है बढ़त

लेम्बोर्गिनी को अपने प्रमुख बाजारों में भी काफी बिक्री बढ़त मिली है। इसे अमेरिका और एशिया पेसिफिक में 14 प्रतिशत और यूरोप, मध्य पूर्व और अफ्रीका में 12 प्रतिशत की बढ़त मिली। अमेरिका में भी 2,472 यूनिट्स के साथ लेम्बोर्गिनी वहां सबसे अधिक बिकने वाला ब्रांड भी था। इसके बाद चीन में 935 यूनिट्स और जर्मनी में 706 यूनिट्स की बिक्री हुई। लेम्बोर्गिनी ने अपने घरेलू बाजार में 3 प्रतिशत की बढ़त के साथ 359 यूननिट्स की बिक्री दर्ज की।

Advertisement

मांग

इस सुपरकार की रही सबसे ज्यादा मांग

लेम्बोर्गिनी कारों की बात की जाए तो इसके उरुस मॉडल को दुनिया भर के लोगों ने सबसे ज्यादा पसंद किया। 5,021 यूनिट्स की बिक्री के साथ उरुस पिछले साल कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई। वहीं, इसके हुराकन मॉडल की दुनिया भर में 2,586 यूनिट्स की बिक्री हुई। ले म्बोर्गिनी अवेंटाडोर मॉडल की 2021 में कुल 798 यूनिट्स बिक्री हुई। आपको बता दें कि लेम्बोर्गिनी अपनी फुली इलेक्ट्रिक कार भी लाने वाली है।

Advertisement

आगामी मॉडल

2030 तक आ सकती है फुली इलेक्ट्रिक कार

लेम्बोर्गिनी लग्जरी कारों की रेंज में अपनी पहली फुली इलेक्ट्रिक कार साल 2025 से 2030 के बीच लाएगी। 1.5 बिलियन यूरो ( लगभग 127 अरब रुपये) की इस इलेक्ट्रिक योजना में पहले हाइब्रिड सीरीज वाली कार 2023 तक और फिर सभी मॉडल को 2024 के अंत तक एलेक्ट्रिफाइड कर दिया जाएगा। 2019 में फ्रैंकफर्ट मोटर शो में पहली हाइब्रिड सुपरकार सियान को पेश करने के बाद से ही लेम्बोर्गिनी इस प्रोजेक्ट पर काम कर रही है ।

Advertisement