LOADING...
मुंबई में सड़क पर लेम्बोर्गिनी हुराकैन सुपरकार में अचानक लगी आग, पाया गया काबू 
मुंबई रोड पर लेम्बोर्गिनी हुराकैन सुपरकार में अचानक लगी आग (प्रतीकात्मक तस्वीर)

मुंबई में सड़क पर लेम्बोर्गिनी हुराकैन सुपरकार में अचानक लगी आग, पाया गया काबू 

Dec 26, 2024
11:31 am

क्या है खबर?

मुंबई के कोस्टल रोड पर बुधवार (25 दिसंबर) रात एक चलती हुई लेम्बोर्गिनी कार में आग लग गई। यह घटना रात करीब 10:20 बजे हुई, लेकिन किसी के घायल होने की खबर नहीं है। दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और 45 मिनट में आग पर काबू पा लिया। यह कार लेम्बोर्गिनी हुराकैन मॉडल थी, जिसकी कीमत 4 करोड़ रुपये से शुरू है। इसकी अधिकतम गति 325 किलोमीटर/घंटे तक हो सकती है।

 जांच 

घटना की जांच जारी

मुंबई में कोस्टल रोड पर लगी लेम्बोर्गिनी में आग का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हुआ है और जांच जारी है। कार के मालिक और उसमें सवार लोगों की जानकारी की पुष्टि नहीं हुई है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में गुजरात रजिस्ट्रेशन नंबर वाली नारंगी लेम्बोर्गिनी को जलते हुए देखा गया, जहां एक व्यक्ति आग बुझाने की कोशिश कर रहा था। रेमंड के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने भी इस घटना का वीडियो शेयर किया है।

प्रतिक्रिया

सिंघानिया ने वीडियो शेयर कर क्या कहा?

रेमंड प्रमुख सिंघानिया ने एक्स पर मुंबई कोस्टल रोड पर जलती लेम्बोर्गिनी का वीडियो पोस्ट कर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा कि यह घटना लेम्बोर्गिनी की विश्वसनीयता और सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल उठाती है। उन्होंने कहा कि इतनी महंगी और प्रतिष्ठित कार से बेहतरीन गुणवत्ता की उम्मीद होती है, न कि किसी खतरे की। सिंघानिया के मुताबिक, ऐसी घटनाएं ग्राहकों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए लेम्बोर्गिनी को अपनी गुणवत्ता पर ध्यान देने की जरूरत दिखाती हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें घटना का वीडियो