Page Loader
EICMA 2023: KTM ड्यूक 990 बाइक आई सामने, मिलेगा 947cc का इंजन
KTM ड्यूक 990 बाइक आई सामने (तस्वीर: KTM)

EICMA 2023: KTM ड्यूक 990 बाइक आई सामने, मिलेगा 947cc का इंजन

लेखन अविनाश
Nov 08, 2023
05:19 pm

क्या है खबर?

EICMA 2023 बाइक शो में प्रीमियम बाइक निर्माता KTM मोटरसाइकिल ने अपनी पॉवरफुल स्ट्रीटफाइटर बाइक KTM ड्यूक 990 को पेश कर दिया है। कंपनी इस बाइक को अगले साल भारतीय बाजार में लॉन्च करने की योजना बना रही है। इस बाइक को KTM सुपर ड्यूक 1290 और KTM ड्यूक 390 के समान ही लुक दिया गया है। हालांकि, इसमें 947cc के नए इंजन का इस्तेमाल किया गया है। आइये जानते हैं इस बाइक में क्या फीचर्स हैं।

लुक

कैसी दिखती है नई KTM ड्यूक 990?

नई KTM ड्यूक 990 का लुक कंपनी ने अन्य ड्यूक सीरीज की बाइक्स से ज्यादा अलग नहीं है। इसमें नए डे टाइम रनिंग लाइट्स (DRLs) के साथ एक LED हेडलैंप, उठी हुई विंडस्क्रीन, चौड़ा हैंडलबार,23-लीटर का स्लोपिंग ईंधन टैंक, अपस्वेप्ट एग्जॉस्ट सिस्टम, स्प्लिट-टाइप सीटें, पतला टेल सेक्शन और स्मूथ LED टेललैंप दिए गए हैं। इस स्पोर्ट्स बाइक में स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ टिल्ट-एडजस्टेबल 7.0-इंच का TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी है और इसमें वायर-स्पोक व्हील्स जोड़े गए हैं।

इंजन

947cc, पैरेलल-ट्विन इंजन के साथ आएगी बाइक 

KTM ड्यूक 990 ड्यूक में ड्यूक 890 के इंजन का संशोधित वर्जन मिलेगा। इसे 947cc, पैरेलल-ट्विन पावरट्रेन के साथ उतारा जाएगा, जो 124bhp की पावर और 103Nm का टाॅर्क पैदा करेगा। इस पावरट्रेन का आउटपुट ड्यूक 890 के 122bhp और 99Nm से ज्यादा है। ट्रांसमिशन के लिए इस इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। यह बाइक करीब 220 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड से चलने में सक्षम होगी।

फीचर्स

नई KTM 990 ड्यूक बाइक में मिलेंगे ये फीचर्स 

राइडर की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए नई KTM 990 ड्यूक बाइक में आगे और पीछे दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक के साथ-साथ कॉर्नरिंग एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), ट्रैक्शन कंट्रोल, रडार-आधारित क्रूज नियंत्रण और कई राइडिंग मोड्स दिए गए हैं। बता दें कि सस्पेंशन को आरामदायक बनाने के लिए आगे की तरफ इसमें 48mm "WP SAT" इनवर्टेड फ्रंट फोर्क्स और पीछे की तरफ एक "WP SAT" मोनो-शॉक यूनिट जोड़ा गया है।

जानकारी

क्या है नई KTM 990 ड्यूक की कीमत? 

नई KTM 990 ड्यूक बाइक की कीमत और उपलब्धता की जानकारी इसके लॉन्च के समय ही दी जाएगी। अनुमान है कि इस बाइक की कीमत 9.5 लाख रुपये के आस-पास हो सकती है।

न्यूजबाइट्स प्लस

न्यूजबाइट्स प्लस

हाल ही में KTM ने वैश्विक स्तर पर अपनी नई ड्यूक 790 बाइक से पर्दा उठा दिया है। बाइक के 2024 मॉडल को नए ग्रे और नारंगी रंग विकल्प में पेश किया है, जबकि फ्यूल टैंक और रियर पैनल के ग्राफिक्स को अपडेट किया गया है। KTM ड्यूक 790 शानदार बाइक रही है और ड्यूक 890 की तुलना में किफायती विकल्प है। इस दोपहिया वाहन को अगले साल भारत में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।