LOADING...
किआ सेल्टोस को जल्द मिलेंगे नए वेरिएंट्स, इन फीचर्स के साथ आएंगे
किआ सेल्टोस में नए फीचर्स के साथ कुछ वेरिएंट्स जोड़े जा सकते हैं

किआ सेल्टोस को जल्द मिलेंगे नए वेरिएंट्स, इन फीचर्स के साथ आएंगे

Mar 31, 2026
12:33 pm

क्या है खबर?

दक्षिण कोरियाई कार निर्माता किआ मोटर्स अपने सेल्टोस में अतिरिक्त फीचर्स के साथ नए वेरिएंट पेश करने की तैयारी कर रही है। जानकारी के अनुसार, GTX और X-लाइन ट्रिम्स में GTX (O) और X-लाइन (O) वेरिएंट मिलने की संभावना है। कार निर्माता की भारत में पेश की गई पहली गाड़ी किआ सेल्टोस ने 6 लाख बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। इसने हाल ही में भारत NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग हासिल की है।

फीचर्स 

नए वेरिएंट्स में मिलेंगी ये सुविधाएं 

किआ सेल्टोस के नए GTX (O) और X-लाइन (O) वेरिएंट में वैकल्पिक फीचर्स उपलब्ध होंगे। इनमें से एक फीचर हेड-अप डिस्प्ले हो सकता है, जिसमें सीट मेमोरी फंक्शन और डैशकैम शामिल होंगे। डैशकैम को डीलर द्वारा इंस्टॉल किए जाने की संभावना है। पिछले साल जब किआ ने नई जनरेशन सेल्टोस को लॉन्च किया था, तब हेड-अप डिस्प्ले की उपलब्धता का जिक्र किया था, लेकिन फिलहाल किसी भी वेरिएंट में यह सुविधा उपलब्ध नहीं है, जबकि पुराने मॉडल में मिलती थीं।

कीमत 

कितनी होगी नए वेरिएंट्स की कीमत?

इन फीचर्स को वैकल्पिक बनाकर किआ खरीदारों के लिए वेरिएंट चुनने की प्रक्रिया को आसान बना सकती है। GTX (O) और X-लाइन (O) वेरिएंट मौजूदा GTX और X-लाइन वेरिएंट की तुलना में थोड़ी अधिक कीमत पर उपलब्ध होंगे। सेल्टोस के ये नए वेरिएंट ADAS से लैस वेरिएंट से कम कीमत पर उपलब्ध होंगे। यह स्पष्ट नहीं है कि ADAS वाले मॉडल्स में भी नए वेरिएंट मिलेंगे या नहीं। मौजूदा GTX और X-लाइन की शुरुआती कीमत 18.39 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।

Advertisement