LOADING...
किआ सेल्टोस ने लॉन्च किए GTX(O) और X- लाइन (O) वेरिएंट, जानिए क्या है इनमें खास
किआ सेल्टोस के 2 नए टॉप वेरिएंट पेश किए गए हैं

किआ सेल्टोस ने लॉन्च किए GTX(O) और X- लाइन (O) वेरिएंट, जानिए क्या है इनमें खास

Jul 01, 2026
03:24 pm

क्या है खबर?

किआ मोटर्स ने सेल्टोस के 2 नए टॉप वेरिएंट- GTX(O) और X- लाइन (O) लॉन्च किए हैं। इनमें पहले के टॉप-स्पेक ट्रिम्स- GTX(A) और X-लाइन (A) की तुलना में ज्यादा सेफ्टी किट और आरामदायक फीचर्स दिए गए हैं। इनमें अब लेवल-2 प्लस एडवांस ड्राइवर असिस्टेंट सिस्टम (ADAS) की सुविधा दी गई, जो पिछले टॉप वेरिएंट के 21 फीचर्स वाले ADAS सुइट की तुलना में 7 अतिरिक्त सेफ्टी फीचर्स के साथ आता है, जिससे इनकी कुल संख्या 28 हो गई है।

फीचर 

इन अतिरिक्त सुविधाओं से लैस है नए वेरिएंट्स 

सेल्टोस के नए वेरिएंट में सामने से होने वाली टक्कर से बचाने वाले सिस्टम के लिए जंक्शन क्रॉसिंग, लेन चेंज और इवेसिव स्टीयरिंग असिस्ट जैसे फंक्शन शामिल हैं। इसमें मोड़ों और स्पीड-लिमिटेड जोन के लिए नेविगेशन-बेस्ड एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल और हाईवे ड्राइविंग असिस्ट भी दिया है। इसके अलावा, 12.3-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, खिड़कियों के लिए वन-टच ऑटो अप/डाउन, हेड-अप डिस्प्ले, बिल्ट-इन फ्रंट और रियर डैशकैम, रेन-सेंसिंग वाइपर और किआ कनेक्ट ऐप में VR और नेविगेशन जैसे फीचर्स मिलते हैं।

कीमत 

कितनी है नए वेरिएंट्स की कीमत?

दोनों वेरिएंट्स सिर्फ 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन के ऑटोमैटिक वर्जन के साथ उपलब्ध हैं। टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है, जबकि डीजल इंजन में 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर दिया गया है। X-लाइन (O) में कुछ कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं। इसमें खास मैट ग्रेफाइट एक्सटीरियर फिनिश, ब्लैक-एंड-ग्रीन इंटीरियर थीम, ब्लैक-आउट एक्सटीरियर ट्रिम और काले रंग के 18-इंच अलॉय व्हील्स हैं। किआ सेल्टोस के नए वेरिएंट्स की कीमत 21.57 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।

Advertisement