NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / किआ सेल्टोस ग्रेविटी वेरिएंट डीलरशिप पर पहुंचना शुरू, जानिए क्या मिलते हैं फीचर 
    अगली खबर
    किआ सेल्टोस ग्रेविटी वेरिएंट डीलरशिप पर पहुंचना शुरू, जानिए क्या मिलते हैं फीचर 
    किआ सेल्टोस ग्रेविटी वेरिएंट में नए फीचर जोड़े गए हैं (तस्वीर: किआ मोटर्स)

    किआ सेल्टोस ग्रेविटी वेरिएंट डीलरशिप पर पहुंचना शुरू, जानिए क्या मिलते हैं फीचर 

    लेखन दिनेश चंद शर्मा
    Sep 18, 2024
    09:19 pm

    क्या है खबर?

    दक्षिण कोरियाई कार निर्माता किआ मोटर्स की सेल्टोस SUV का हाल ही में लॉन्च हुआ ग्रेविटी वेरिएंट डीलरशिप पर पहुंचना शुरू हो गया है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि जल्द ही इसकी डिलीवरी शुरू होगी।

    किआ सेल्टोस के ग्रेविटी वेरिएंट को नए फीचर्स के साथ अपडेट किया है, जबकि डिजाइन मौजूदा मॉडल के समान है।

    इसे HTX वेरिएंट के ऊपर रखा गया है। बता दें, इससे पहले कैरेंस का ग्रेविटी वेरिएंट शोरूम्स पर नजर आया था।

    फीचर 

    ग्रेविटी वेरिएंट में जोड़े गए हैं ये फीचर 

    किआ सेल्टोस ग्रेविटी में 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, डैश कैमरा, इंफोटेनमेंट स्क्रीन, हवादार फ्रंट सीट्स और बोस-सोर्स्ड म्यूजिक सिस्टम जैसी सुविधाएं जोड़ी गई हैं।

    लेटेस्ट कार में एक ग्रेविटी बैज, ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, 17-इंच के अलॉय व्हील, रियर स्पॉइलर, एक स्लाइडिंग कप होल्डर कवर जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

    इसके अलावा, यह नया वेरिएंट 3 बाहरी रंगों- ग्लेशियर व्हाइट पर्ल, ऑरोरा ब्लैक पर्ल और मैट फिनिश के साथ डार्क गन मेटल में उपलब्ध है।

    कीमत 

    सेल्टोस ग्रेविटी एडिशन की इतनी है कीमत 

    सेल्टोस ग्रेविटी को 2 इंजन विकल्पों के साथ पेश किया गया है, जिनमें एक 1.5-लीटर पेट्रोल और दूसरा 1.5-लीटर डीजल इंजन शामिल हैं।

    ट्रांसमिशन के लिए 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ CVT गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है। इस वेरिएंट की कीमत 16.62 लाख रुपये से शुरू होकर 18.2 लाख रुपये (कीमतें, एक्स-शोरूम) तक जाती है।

    बता दें, किआ अगले महीने अपनी नई कार्निवल और किआ EV9 को भारतीय बाजार में लॉन्च करने की भी तैयारी कर रही है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    किआ मोटर्स
    किआ सेल्टोस
    लेटेस्ट कार

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: तालिबान-भारत की क्या बढ़ रही है नजदीकी, पाकिस्तान से तनाव के बीच कितना अहम अफगानिस्तान? अफगानिस्तान
    सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' की रिलीज तारीख का ऐलान, पोस्टर आया सामने  सिद्धार्थ मल्होत्रा
    IPL: RCB के इन बल्लेबाजों ने 2 या अधिक सीजन में बनाए हैं 500+ रन  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    भुज एयरबेस पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- 'ऑपरेशन सिंदूर' ट्रेलर था, समय आने पर पूरी फिल्म दिखाएंगे  राजनाथ सिंह

    किआ मोटर्स

    किआ EV9 के केबिन में मिलेंगे कई प्रीमियम फीचर, टेस्टिंग में दिखी झलक किआ EV9
    किआ 2026 तक भारत में उतारेगी 4 इलेक्ट्रिक कार, जानिए क्या होगा खास  किआ EV9
    किआ कैरेंस फेसलिफ्ट पर चल रहा काम, पहली बार भारत में दिखी झलक किआ कैरेंस
    किआ की घरेलू बिक्री 20,000 के करीब पहुंची, जानिए कौनसा मॉडल सबसे ज्यादा बिका  किआ सोनेट

    किआ सेल्टोस

    बड़ी इंफोटेनमेंट स्क्रीन के साथ आती हैं MG एस्टर सहित ये गाड़ियां, मनोरंजन होता है दोगुना   कार
    हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट अगले साल 16 जनवरी होगी लॉन्च, मिलेंगे ये फीचर्स  हुंडई मोटर कंपनी
    हुंडई की गाड़ियां नए साल से हो जाएंगी महंगी, नई क्रेटा पर भी पड़ेगा असर  हुंडई मोटर कंपनी
    सिट्रॉन की कारें अगले साल जनवरी से हो जाएंगी महंगी, कंपनी ने किया ऐलान  सिट्रॉन

    लेटेस्ट कार

    हुंडई अल्काजार फेसलिफ्ट डीलरशिप पर पहुंचना शुरू, जानिए इसमें क्या कुछ मिलेगा  हुंडई मोटर कंपनी
    टाटा कर्व ICE मॉडल डीलरशिप पर आया नजर, 2 सितंबर को होगा कीमत का ऐलान  टाटा मोटर्स
    MG विंडसर EV के लिए कुछ डीलर्स ने शुरू की बुकिंग, फीचर हुए लीक  MG मोटर्स
    नई MG एस्टर से वैश्विक स्तर पर उठा पर्दा, जानिए क्या मिला है बदलाव  MG मोटर्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025