LOADING...
किआ सेल्टोस और हुंडई वेन्यू ने BNCAP क्रैश हासिल की 5-स्टार रेटिंग, जानिए इनके सेफ्टी फीचर 
किआ सेल्टोस ने BNCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग हासिल की है

किआ सेल्टोस और हुंडई वेन्यू ने BNCAP क्रैश हासिल की 5-स्टार रेटिंग, जानिए इनके सेफ्टी फीचर 

Mar 30, 2026
04:02 pm

क्या है खबर?

भारत NCAP क्रैश टेस्ट में किआ सेल्टोस ने 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल करने के साथ-साथ वयस्क यात्रियों की सुरक्षा के मामले में टाटा सिएरा को पछाड़ दिया। इसे 32 में से 31.70 अंक मिले हैं, जबकि सिएरा ने 31.14 अंक हासिल किए थे। बच्चों की सुरक्षा में 49 में से 45 अंक मिले हैं। दूसरी तरफ हुंडई वेन्यू ने भी 5-स्टार रेटिंग हासिल की है, जिसमें वयस्क यात्री सुरक्षा में 31.15 और बाल यात्री सुरक्षा में 44.46 अंक प्राप्त किए।

किआ सेल्टोस

इन सुरक्षा सुविधाओं से लैस है सेल्टोस

किआ सेल्टोस में मानक तौर पर 6 एयरबैग, रियर पार्किंग सेंसर, रियर व्यू कैमरा, ABS, TPMS, ESC, स्टेबिलिटी कंट्रोल और हिल स्टार्ट असिस्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा यह ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक, डाउनहिल ब्रेक कंट्रोल, रियर ऑक्यूपेंट अलर्ट और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट और ADAS सूट जैसे सेफ्टी फीचर्स से लैस है। इसकी कीमत 10.99 लाख से 19.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। इसका मुकाबला रेनो डस्टर, हुंडई क्रेटा, टाटा सिएरा और मारुति ग्रांड विटारा से है।

हुंडई वेन्यू 

वेन्यू इन सेफ्टी फीचर्स से है लैस

BNCAP ने हुंडई वेन्यू HX2 डीजल MT और HX10 डीजल AT वेरिएंट का परीक्षण किया, लेकिन 5-स्टार रेटिंग कॉम्पैक्ट SUV के अन्य सभी वेरिएंट पर लागू होती है, जिसमें स्पोर्टी N-लाइन वर्जन भी शामिल हैं। यात्रियों की सुरक्षा के लिए मानक तौर पर 6 एयरबैग और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) की सुविधा है। इसके अलावा हिल स्टार्ट असिस्ट, सभी सीटों के लिए रिमाइंडर के साथ 3-पॉइंट सीटबेल्ट, रियर पार्किंग सेंसर और ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर पॉइंट दिए गए हैं।

Advertisement