LOADING...
किआ की भारत में नई HEV और BEV लाने की तैयारी, टीजर में दिए संकेत
किआ ने भारत में नई HEV और BEV लॉन्च के संकेत दिए हैं

किआ की भारत में नई HEV और BEV लाने की तैयारी, टीजर में दिए संकेत

Jul 04, 2026
05:01 pm

क्या है खबर?

किआ मोटर्स ने अपने सोशल मीडिया चैनल्स पर एक टीजर जारी कर भारतीय बाजार के लिए 2 आने वाले इलेक्ट्रिक वाहनों का संकेत दिया है। इस वीडियो में HEV (हाइब्रिड इलेक्ट्रिक व्हीकल) और BEV (बैटरी इलेक्ट्रिक व्हीकल) शब्द बारी-बारी से दिखाई देते हैं और साथ में 'भविष्य दस्तक दे रहा है, एक सुराग, एक से ज्यादा संभावनाएं' कैप्शन लिखा है। हालांकि, कार निर्माता ने आधिकारिक तौर पर यह नहीं बताया है कि टीजर किस बारे में है।

मॉडल 

ये हो सकते हैं मॉडल 

टीजर वीडियो से संकेत मिल रहा है कि कंपनी भारत में हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक दोनों तरह की गाड़ियां लाने की तैयारी कर रही है। हाल में सामने आई तस्वीरों और किआ की मौजूदा उत्पाद रणनीति के आधार पर ऐसा लगता है कि यह टीजर किआ सोरेंटो हाइब्रिड और किआ साइरोस EV की ओर इशारा कर रहा है। यह टीजर ऐसे समय में आया है, जब कंपनी ने पिछले महीने अब तक की सबसे ज्यादा 24,552 की बिक्री दर्ज की है।

ट्विटर पोस्ट

कंपनी ने दिया यह संकेत 

Advertisement

रणनीति 

क्या है इसके पीछे कंपनी की रणनीति?

HEV और BEV दोनों तरह के मॉडल के साथ अपना पोर्टफोलियो बढ़ाकर किआ तेजी से बढ़ रहे 2 सेगमेंट में अपनी जगह बना पाएगी। जहां शहरी बाजारों में बैटरी वाली EV तेजी से अपनाई जा रही हैं, वहीं हाइब्रिड गाड़ियां ऐसे खरीदारों को आकर्षित कर रही हैं, जो बिना चार्जिंग की निर्भरता के बेहतर ईंधन दक्षता चाहते हैं। ये दोनों तरह के उत्पाद आने वाले सालों में कंपनी को अपनी बाजार हिस्सेदारी और मजबूत करने में मदद कर सकते हैं।

Advertisement