Page Loader
किआ पिकांटो फेसलिफ्ट की दिखी पहली झलक, EV9 से प्रेरित होगा डिजाइन  
किआ पिकांटो फेसलिफ्ट को नया लुक दिया गया है (तस्वीर:किआ)

किआ पिकांटो फेसलिफ्ट की दिखी पहली झलक, EV9 से प्रेरित होगा डिजाइन  

May 09, 2023
07:02 pm

क्या है खबर?

कार निर्माता किआ मोटर्स अपनी पिकांटो कार का फेसलिफ्ट वेरिएंट उतारने की तैयारी कर रही है। हाल ही में इसे स्पॉट किया गया है। तस्वीरों में इसके डिजाइन और अन्य फीचर्स का पता चला है। इसका डिजाइन किआ EV9 से प्रेरित है, जिसके फ्रंट फेसिया में बड़ा बदलाव किया गया है। इसमें नए बंपर के साथ अधिक आक्रामक फ्रंट ग्रिल, वर्टिकल LED हेडलाइट्स, क्वाड डॉट्स LED DRLs, नए ड्युल टोन फिनिश अलॉय व्हील्स मिलेंगे।

फीचर 

नई पिकांटो में मिलेंगे ये फीचर 

किआ पिकांटो फेसलिफ्ट के इंटीरियर में ज्यादा बदलाव मिलने की संभावना कम है। केबिन में फ्री-स्टैंडिंग 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट स्क्रीन, ऑल-ब्लैक डैशबोर्ड, लेदर स्टीयरिंग व्हील मिलेगा। इसके अलावा ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, स्पीड लिमिटर के साथ क्रूज कंट्रोल, एनालॉग इंस्ट्रूमेंटेशन के साथ 4.2-इंच MID, पुश-बटन स्टार्ट, कीलेस एंट्री जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। इसमें पहले जैसा 1.2-लीटर NA 4-सिलेंडर MPI और 1.0-लीटर 3-सिलेंडर T-GDi टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा। इसकी कीमत 10-12 लाख रुपये के आसपास हो सकती है।